फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Smriti meets astrologer to know her future

भविष्य जानने बाबा के पास पहुंची स्मृति इरानी

Mon, 24 Nov 2014 03:58 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Smriti meets astrologer to know her future

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी राजस्थान के भीलवाड़ा गईं और वहां एक ज्योतिषी से मुलाकात की। एक बार को देखने-सुनने में ये आम मामूली खबर लगती है लेकिन जब ये सोचा जाए कि जिनको देश का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही अपने भविष्य के लिए परेशान हैं तो खबर के मायने बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन


बहुत ज्यादा दिन नहीं हुए जब स्मृति का नाम डिग्री विवाद के चलते सुर्खियों में आया था। उनके ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें तमाम तरह की सफाई देनी पड़ीं थीं।
विज्ञापन


हाल के दिनों में उनके साथ एक नया विवाद जुड़ा हुआ है। ये विवाद है जर्मन वर्सेस संस्कृत का। विपक्ष के आरोप हैं सरकार देश की शिक्षा का भगवाकरण कर रही है और इसी कारण जर्मन भाषा हटा कर उसकी जगह संस्कृत को थोपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब सवाल ये है कि स्मृति ज्योतिषी से क्या पूछने गई थीं? क्या ये कि विवादों से छुटकारा कैसे मिलेगा? या फिर वो खुद का राजनीतिक भविष्य जानना चाहती थीं? जवाब जानिए आगे की स्लाइडों में।

स्मृति ने नाथूलाल व्यास से पूछा भविष्य

Smriti meets astrologer to know her future

भीलवाड़ा में रहले हैं पंडित नाथूलाल व्यास। व्यास जी जब भविष्य बताते हैं तो मुंह से कुछ नहीं बोलते लेकिन स्लेट पर चॉक से भविष्य उकेर देते हैं। यूं तो उनके पास भविष्य जानने के लिए आने वालों की फेहरस्त बहुत लंबी है लेकिन सबसे बड़ा नाम है पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का।

रविवार को जब देश की मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी व्यास जी के घर पहुंचीं तो उनके साथ पूरा काफिला आया था, तमाम सरकारी अमला आया था और जिले का हर बड़ा अधिकारी वहां मौजूद था।

चार घंटे तक स्मृति अपने पति जुबिन के साथ व्यास जी के पास बैठी रहीं और अपने भविष्य से जुड़े सवाल पूछती रहीं। ये पहली मर्तबा नहीं था जब स्मृति यहां आई हों। वो पहले भी यहां आती रही हैं।

नाथूलाल व्यास के मुताबिक तो उन्होंने ही ईरानी के राजनीति में आने और केंद्रीय मंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी। लेकिन उन्होंने अब क्या भविष्यवाणी की है जानिए अगली स्लाइड में।

सबसे युवा राष्ट्रपति बनेंगी स्मृति?

Smriti meets astrologer to know her future

नाथूलाल व्यास का दावा है कि स्मृति ईरानी का राजनीतिक करियर अब रफ्तार पकड़ेगा। उनका दावा है कि वे अब से कुछ सालों के बाद देश की सबसे युवा राष्ट्रपति बनेंगी।

उन्होंने मुताबिक उन्होंने पहले ही बता दिया था कि स्मृति को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। अब उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि वो चिंता ना करें, कोई विवाद उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।

खबर के मुताबिक परिवार की सेहत और यश के लिए अगले महीने स्मृति महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराएंगी।

अब देखना ये होगा कि नाथूलाल व्यास की ये भविष्यवाणियां कितनी सही साबित होंगी? सवाल ये भी उठाया जा रहा है कि उन्होंने अपना भविष्य तो पूछा लेकिन देश के भविष्य के बारे में कुछ नहीं पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed