फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   smile on faces of indian people should become by pak

आम लोगों की चेहरों पर मुस्कान बिखेरेगा पाक

Fri, 28 Aug 2015 02:23 AM IST
एम संजय/अमर उजाला , नई दिल्ली
एम संजय/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
smile on faces of indian people should become by pak

पाकिस्तान के साथ भारत की वार्ता बेशक टूट गई है। मगर पाकिस्तान और चीन से आने वाला प्याज ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के चेहरे की रौनक लौटाएगा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि संकट से निपटने के लिए जिस कंपनी ने आयात कर प्याज सप्लाई का जो जिम्मा लिया है। वह पाकिस्तान, चीन और मिश्र से प्याज लेकर भारत में आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन


देश के प्याज संकट से निपटने के लिए किए सरकार ने 1 हजार टन प्याज के आयात को मंजूरी दे दी है। यह आयातित प्याज सरकार को 685 डॉलर प्रति टन यानि की लगभग 45 रू. किलो के दाम से पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार टन प्याज का आयात

smile on faces of indian people should become by pak

इसके साथ ही प्याज संकट से उबरने के प्रयास में राज्यों से आए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए केंद्र ने मूल्य स्थिरिकरण फंड से दिल्ली को 7.50 करोड़ और आंध्र प्रदेश को 50 करोड़ रूपए जारी किए हैं।

1 हजार टन प्याज को आयात की मंजूरी देने के बाद कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि इस दो-तीन दिनों के भीतर दोबारा से 10 हजार टन प्याज आयात का एमएमटीसी के जरिए टेंडर जारी किया जाएगा।

यह प्रक्रिया तब तक दोहराई जाएगी। जब तक की सरकार 10 हजार टन प्याज आयात के जरिए हासिल नहीं कर लेगी। एमएमटीसी ने विदेश से 10 हजार टन प्याज आयात करने का टेंडर जारी किया था।

लेकिन अभी केवल 1 टन प्याज की मंजूरी

smile on faces of indian people should become by pak

मगर टेंडर खुलने के बाद 1 हजार टन प्याज के आयात को मंजूरी दी गई। कहा जा रहा है कि कंपनी ने महज 1 हजार टन प्याज सप्लाई करने में रूची दिखाई है।

वह भी पाकिस्तान, चीन और मिश्र के बाजारों से प्याज लेकर भारत को उपलब्ध कराएगी। सरकार ने जानकारी दिया है कि यह प्याज 10 सितंबर तक भारत पहुंचेगा और लगभग 15 सितंबर तक देश के विभिन्न बाजारों में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed