{"_id":"9ba668a6c9aacfa9d3d7207d4e6424b1","slug":"smartphones-worth-rs-1-22-crore-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर में ले उड़े एक करोड़ के मोबाइल फोन ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रातभर में ले उड़े एक करोड़ के मोबाइल फोन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी शॉप या बैंक लूटने की घटनाएं तो कई बार सुनी जाती हैं, लेकिन अहमदाबाद में मोबाइल फोन का पूरा गोदाम ही लूट लिया गया।
विज्ञापन
यहां एक मोबाइल फोन के गोदाम से बुधवार रात चोर 714 स्मार्टफोन लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। इन फोन की कीमत 1.22 लाख रुपए है। इसे शहर में अब तक की मोबाइल फोन की सबसे बड़ी चोरी माना जा रहा है।
विज्ञापन
एलिसब्रिज पुलिस के मुताबिक प्रकाश गांधी ने बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि नरनपुरा के रहने वाले प्रकाश गांधी का ऑफिस पल्धी भट्टा के पास पंकज सोसाइटी में है। इसी ऑफिस में मोबाइल फोन का गोदाम भी बना हुआ है।
प्रकाश ने पुलिस को बताया की दिल्ली के रहने वाले स्मार्टफोन वितरक ने यह गोदाम किराए पर लिया है।
प्रकाश ने जब बृहस्पतिवार सुबह ऑफिस आए तो गोदाम का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को इस सूचना दी। घटनास्थल की जांच करने पर पता चला वहां से स्मार्टफोन के कई बक्से गायब हैं।
विज्ञापन
पुलिस दुविधा में
पुलिस के चोरी करने के तरीके से चोरों के इस जगह की काफी जानकारी होने और सामान ले जाने के लिए अपने साथ एक गाड़ी लाने की संभावना जताई है।
हांलाकि, अभी पुलिस चोरी के उद्देश्य को लेकर भी दुविधा में है। सोने और नकद पैसों की चोरी से अलग मोबाइल फोन की चोरी करने पर पकड़े जाने की ज्यादा संभावना होती है, क्योंकि मोबाइल चालू करने पर उसके ट्रेस हो जाने का खतरा होता है।
पुलिस का मानना है कि चोरों को यह बात मालूम न हो, यह मुश्किल लगता है। ऐसे में फोन को कई दिनों तक अंडरग्राउंड रखने या राज्य से बाहर भेजने की योजना हो सकती है।