फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   slogan of modi sarkar is hit in modi government

सही साबित हो रहा है ‘मोदी सरकार’ का नारा

Sat, 07 Jun 2014 09:42 PM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
slogan of modi sarkar is hit in modi government

भाजपा ने इस बार का पूरा चुनाव एक बड़े नारे ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नाम पर लड़ा। पार्टी के सत्ता में आने के बाद यह नारा बिल्कुल सही साबित हो रहा है।

विज्ञापन


पिछले दस दिनों के घटनाक्रमों को देखें तो साफ हो जाएगा कि केंद्र में एनडीए की नहीं बल्कि मोदी की सरकार है। हर चीज सत्ता के केंद्रीकरण की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन


पूरी ताकत प्रधानमंत्री या पीएमओ के पास सिमटती जा रही है। पीएम की कुर्सी संभाले एक पखवाड़ा भी नहीं हुआ है कि मोदी ने अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न सिर्फ नौकरशाहों और मंत्रियों के बीच बल्कि पार्टी में भी उन्होंने इसे जताना शुरू कर दिया है। मोदी ने हाल में भाजपा के महासचिवों की बैठक कर पार्टी और इसके बाहर उनके आचरण पर नसीहत दे डाली। साफ है कि मोदी पार्टी पर पूरा नियंत्रण चाहते हैं और इसमें उन्हें संघ परिवार का पूरा समर्थन हासिल है।

स्मृति ईरानी पहले ही शुरू कर चुकी है काम

slogan of modi sarkar is hit in modi government

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का जो बयान दिया है उससे देश भर को संघ के एजेंडे की झलक मिल जानी चाहिए।

मोदी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार के सभी शीर्ष सचिवों से कैबिनेट मंत्रियों की गैर मौजूदगी में बात की। यहां तक कि उन्होंने अफसरों से भी कहा कि अगर काम करने में कोई दिक्कत महसूस होती है तो सीधे उनसे बात करें।

इन कदमों से मोदी ने यह साफ कर दिया है कि पूरी कमान उनके हाथ में है। वह उन अफसरों का पूरा बचाव करेंगे, जो समस्याओं को खत्म करने की पहल करेंगे। लेकिन इस चक्कर में मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों की भूमिका छोटी कर दी है और यह संदेश दिया है कि पूरी ताकत पीएमओ के पास है और हर किसी का साबका इसी से पड़ेगा। मंत्री बीच में नहीं आएंगे।

पीएमओ के पास है सारी पॉवर

slogan of modi sarkar is hit in modi government

एक वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि इस तरह मोदी ने यह संदेश दिया है कि वही असली बॉस हैं और पीएमओ ही वह सुपर पावर है, जो चीजें तय करेगा। शासन में एनडीए की भूमिका को लेकर कोई बात नहीं की जा रही है।

बहरहाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और नृपेंद्र मिश्र को प्रधान सचिव नियुक्त करने के बाद अमेरिका में भारत के राजदूत जयशंकर को पीएम का विशेष विदेश नीति सलाहकार बनाने के लिए पीएमओ में कवायद शुरू हो चुकी है।

पीएमओ में जयशंकर की नियुक्ति होती है तो विदेश मंत्री और विदेश सचिव दोनों की अहमियत घट जाएगी। विदेश नीति पर सीधे पीएमओ फैसला लेगा। पेट्रोलियम जैसा अहम मंत्रालय अनुभवहीन धर्मेंद्र प्रधान को दिया गया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन और मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्मृति ईरानी को दिया जाना यह साफ करता है कि अनुभव की कमी उन्हें पीएमओ पर निर्भर बना देगी।

मोदी करेंगे सारी नियुक्तियां

slogan of modi sarkar is hit in modi government

साफ है कि इन मंत्रालयों के नीतिगत मामलों पर मोदी ही फैसला लेंगे। आने वाले दिनों में पीएमओ में अहम नियुक्तियां सीधे मोदी ही करेंगे।

साथ ही डिप्टी एनएसए, नए आईबी चीफ और योजना आयोग के उपाध्यक्ष और उनके सदस्यों की नियुक्तियों पर भी उन्हीं की चलेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मोदी को ताकत का विकेंद्रीकरण करना होगा।

क्योंकि एक जगह सारी ताकत केंद्रित कर देने से पीएमओ का बोझ काफी बढ़ जाएगा। मोदी ऐसे कई टेक्नोक्रेट और एक्सपर्ट नियुक्त करेंगे जो उनकी सरकार की अहम परियोजनाओं पर निगरानी रखेंगे।

सत्ता का केंद्रीकरण

slogan of modi sarkar is hit in modi government

मोदी ने शीर्ष सचिवों और अफसरों से किसी भी समस्या पर सीधे उनसे बात करने का निर्देश देकर साफ कर दिया है कि पूरी कमान उनके हाथ में है।

लेकिन इस चक्कर में मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों की भूमिका छोटी कर दी है और यह संदेश दिया है कि पूरी ताकत पीएमओ के पास है। अनुभवहीन मंत्रियों को महत्वपूर्ण मंत्रालय देने से भी यह तय हो गया है कि इन मंत्रालयों के नीतिगत मुद्दों पर मोदी ही फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed