फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Singapore restricts its citizens of Indian origin from attending prime minister narendra modi's event

मोदी का स्वागत नहीं कर पाएंगे भारतवंशी, सिंगापुर ने डाला अड़ंगा

Mon, 02 Nov 2015 11:08 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Singapore restricts its citizens of Indian origin from attending prime minister narendra modi's event

सिंगापुर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैसा स्वागत नहीं हो पाएगा, जैसा कि अमेरिका या ऑस्ट्रेलिया में किया गया था।

विज्ञापन


सिंगापुर में भारतीय मूल के स्थानीय निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया है। ये कार्यक्रम बिलकुल वैसा ही होगा जैसा कि अमेरिका में मेडिसन स्क्वेयर या ऑस्ट्रेलिया में अल्फांसो एरेना में हुआ था। प्रधानमंत्री ने उन कार्यक्रमों में भाषण भी दिया था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्य विदेशी दौरों पर भी स्थानीय भारतवंशी समुदाय को संबोधित करते रहे हैं और उन कार्यक्रमों में खचाखच भीड़ उमड़ती रही है।

हालांकि सिंगापुर सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। द टेलिग्राफ के मुताबिक, 24 नवंबर को प्रधानमंत्री के स्वागत में सिंगापुर एक्सपो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय मूल के स्थानीय नगारिकों सिंगापुर सरकार से इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन

आयोजकों को चिंता, कहीं कुर्सियां रह नहीं जाएं खाली

Singapore restricts its citizens of Indian origin from attending prime minister narendra modi's event

100,000 वर्गमीटर में फैले सिंगापुर एक्सपो में सिंगापुर की नागरिता ले चुके भारतवं‌शियों समेत भारतीय पासपोर्ट और वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिक प्रधानमंत्री के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। ‌सिंगापुर सरकार के फैसले के बाद कार्यक्रम के आयोजक असमंजस में हैं।

आयोजकों को चिंता हो रही है कि ऐसे फैसले के बाद 100,000 वर्गमीटर में फैला सिंगापुर एक्सपो शायद ही भर पाए, और अगर खाली कुर्सियां टीवी चैनलों पर दिखीं तो भारत में उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

द टेलिग्राफ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए तरह की विदेश नीति विदेशी सरकारों को चिंता में डाल दिया है। मोदी जिस भी देश के दौरे पर होते हैं, वे वहां रहने वाले भारतवंशियों को संबोधित करते हैं। भारतवंशियों तक पहुंचने का मोदी का ये तरीका गैरपरंपरागत है, जिससे विदेशी मुल्कों की सरकारें भी दुविधा में पड़ जाती हैं। सिंगापुर सरकार मोदी के कार्यकम में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने वाली पहली विदेशी सरकार है।

विदेश नीति के जानकारों का मानना है कि ये उसी चिंता का नतीजा है। सिंगापुर सरकार के फैसले से भारत सरकार के साथ उसके संबंधों को ठेस न लगे, ये सावधानी बरतते हुए उसने आयोजकों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में जो भी शामिल हो, स्‍थानीय प्रशासन से इजाजत जरूर ले ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed