फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sikh student removes turban to save boy’s life after being hit by car

मिसाल-बेमिसाल: अपनी पगड़ी उतारकर बचाई मासूम की जान

Mon, 18 May 2015 10:43 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
Sikh student removes turban to save boy’s life after being hit by car

न्यूजीलैंड में कार की टक्कर में घायल हुए बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी पगड़ी उतारने वाले भारतीय सिख युवक की दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है। पगड़ी के संबंध में धार्मिक मान्यताओं को दरकिनार कर मानवता की मिसाल पेश करने वाला 22 वर्षीय युवक हरमन सिंह सोशल नेटवर्किंग साइट पर हीरो बन गया है।

विज्ञापन


हरमन का नि:स्वार्थ प्रयास लोगों को दिलों को छू गया है। साउथ ऑकलैंड में शुक्रवार को एक 5 वर्षीय बच्चे को स्कूल जाते समय एक कार ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना के वक्त हरमन अपने घर पर मौजूदा था। कार टायरों के रगड़ने की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया। उसने देखा कि सड़क पर बच्चा गिरा हुआ था। वह फौरन भागकर बच्चे के पास पहुंचा और पगड़ी खोलकर सिर से बह रहे खून को रोकने में मदद की।

विज्ञापन

'पगड़ी के बारे में नहीं सोचा'

Sikh student removes turban to save boy’s life after being hit by car

हरमन शनिवार को जैसे ही उठा तो उसके फेसबुक पेज पर अमेरिका, यूरोप और भारत समेत दुनियाभर से मानवीय प्रयास के लिए बधाई संदेश पहुंचे हुए थे।

न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट में धार्मिक नियमों को दरकिनार करते हुए पगड़ी खोल कर कार से दुर्घटनाग्रस्त हुए बच्चे की मदद करते हुए छपी तस्वीर ने हरमन को मशहूर कर दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट पर कई अनजान लोग उसके पास दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। ऑकलैंड में रहने वाला हरमन बिजनेस की पढ़ाई कर रहा है।

न्यूजीलैंड हेराल्ड से बातचीत में हरमन ने कहा कि ‘उस मैने पगड़ी के बारे में नहीं सोचा। मैं दुर्घटना के बारे में सोच रहा था, और मेरे मन में बस यही ख्याल आया कि बच्चे के सिर पर बांधने के लिए किसी चीज की जरूरत है। उसके सिर से बहुत खून बह रहा था।’

हरमन सिंह का कहना है कि मैंने वहीं किया जो मुझे करना चाहिए था। लोगों से मिल रही प्रशंसा व बधाई संदेशों से अभिभूत हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed