फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shweta of mathura won gold medal

मथुरा की ये बहू जब उठा लेती है बंदूक, नहीं चूकती निशाना

Tue, 16 Feb 2016 12:58 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
shweta of mathura won gold medal

दक्षिण एशियाई खेल (सैग) में मथुरा की बहू श्वेता सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पूर्व विश्व चैंपियन हिना सिद्धू को पछाड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया। श्वेता ने टीम स्पर्धा में भी सोने का तमगा जीता है। इससे पहले वे एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

विज्ञापन


गुवाहाटी में दक्षिण एशियाई खेल (सैग) के 9वें दिन श्वेता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में जगह बनाई। इसके बाद उम्मीदों पर खरा उतरते हुए गोल्ड हासिल किया।

विज्ञापन

ब्रजवासियों को समर्पित है मेडल

shweta of mathura won gold medal

जिले के बलदेव ब्लाक के गांव आंगई की बहू श्वेता भविष्य में शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहती हैं। गोल्ड हासिल करने के बाद श्वेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि खेल को युवा भविष्य निर्माण के रूप में देखें और इसी अनुरूप अपनी तैयारी करें।

अमर उजाला से बातचीत में श्वेता ने कहा कि यह मेडल ब्रजवासियों को समर्पित है। पति प्रशांत सिंह भी उनकी हौसलाफजाई के लिए गुवाहाटी गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed