{"_id":"8723d65033cb360df252b8051d71b3eb","slug":"shweta-menon-withdraws-complaint-controversy-blows-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता ने 'छेड़छाड़' के लिए कांग्रेस सांसद को माफ किया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
श्वेता ने 'छेड़छाड़' के लिए कांग्रेस सांसद को माफ किया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Nov 2013 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयालम फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री श्वेता मेनन ने छेड़छाड़ के मामले में कांग्रेस सांसद एन. पीतांबर कुरुप के खिलाफ अपना केस वापस ले लिया है।
विज्ञापन
39 वर्षीय श्वेता ने कहा, 'कांग्रेस सांसद ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी है, इसलिए मैं अपना केस वापस ले रही हूं। यह फैसला मैंने अपने परिजनों, गुरुजी और पति से सलाह लेने के बाद लिया। मुझ पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।'
विज्ञापन
इस पूरे मामले में श्वेता मेनन ने मीडिया और पुलिस को मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।
हालांकि सीपीआई(एम) के यूथ विंग डीयूएफआई ने पुलिस से कहा है कि श्वेता द्वारा शिकायत वापस लेने के बावजूद सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
इससे पहले पुलिस ने रविवार को श्वेता का बयान दर्ज करने के बाद कोल्लम से सांसद एन. पीतांबर कुरुप के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अभिनेत्री के करीबी का कहना है कि श्वेता ने केस वापस ले लिया है, इसलिए पूरे मामले को खत्म मानना चाहिए।