ललित मोदी मामले में सुषमा को लेकर बड़ा खुलासा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर लिखा कि उन्होंने मानवता की वजह से पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को उन्हें ट्रैवेल डॉक्यूमेंट दिलाने में मदद की थी।
पढ़ें ट्वीट
Taking a humanitarian view, I conveyed to the British High Commissioner that "British Government should examine the request of
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 14, 2015
उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि ब्रिटिश उच्चायुक्त से कहा था और ब्रिटेन के सांसद कीज वाथ से भी बात की थी।
पढ़ें ट्वीट
Keith Vaz also spoke to me and I told him precisely what I told the British High Commissioner.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 14, 2015
उन्होंने यह भी लिखा की ललित मोदी ने उनसे कहा था कि उनकी पत्नी को कैंसर है इसलिए उन्हें पुर्तगाल जाने की जरुरत है।
पढ़ें ट्वीट
Sometime in July 2014 Lalit Modi spoke to me that his wife was suffering from Cancer and her surgery was fixed for 4th Aug in Portugal.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 14, 2015
मोदी की वकील थी सुषमा की बेटी
लेकिन ये सब कहने के दौरान वो ये बताना शायद भूल गईं कि उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ललित मोदी की वकील भी हैं। स्वराज ने इस मु्द्दे पर एक के बाद एक 14 ट्वीट किए लेकिन वो अपने ललित मोदी के परिवार के बीच गहरे रिश्तों की अनदेखी कर गई।
स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज उन नौ वकीलों में से एक हैं जिन्होंने 2010 में ललित मोदी के पासपोर्ट मामले में उनकी ओर से दिल्ली हाइकोर्ट में केन्द्र सरकार के खिलाफ उनका मुकदमा लड़ा था।
जिसके फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनका पासपोर्ट बहाल कर दिया था। उन्हें आईपीएल में वित्तीय अनियमितताओं में प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों का सामना करने के लिए भारत सरकार उन्हें देश में लाना चाह रही थी।
सुषमा के पति ने भी की है मदद
टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुषमा स्वराज के पति ने भी ललित मोदी की कई बार मदद की थी। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजूएट हैं और इनर टेम्पल से वकालत की पढ़ाई की है।
बांसुरी दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर हैं।
पढ़े सुषमा स्वराज का ट्वीट:
Taking a humanitarian view, I conveyed to the British High Commissioner that "British Government should examine the request of
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 14, 2015
I genuinely believe that in a situation such as this, giving emergency travel documents to an Indian citizen cannot and should not
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 14, 2015
I may also state that only a few days later, Delhi High Court quashed UPA Government's order impounding Lalit Modi's Passport on the
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 14, 2015