वायुसेना बेस की दीवार पर चढ़ने वाले को देखते ही गोली मारने का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद संवेदनशील वेस्टर्न एयर कमांड के अंतर्गत आने वाले एयरबेस के दीवार पर चढ़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है।
वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एयर कमांड के सभी बेस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बेस का दीवार फांद कर या अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है।
आईएएफ ने सरकार से कहा है कि वह किसी भी एयरबेस के सौ मीटर और हथियार डिपो के 900 मीटर के दायरे में किसी भी तरह के निर्माण पर सख्त प्रतिबंध लगाए।
54 फ्लाइंग बेस के लिए आठ हजार करोड़ रुपये के व्यापक सुरक्षा प्रस्ताव
पठानकोट हमले को एक सबक बताते हुए अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना देश
के अपने प्रमुख 54 फ्लाइंग बेस के लिए आठ हजार करोड़ रुपये के व्यापक
सुरक्षा प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।
उन्होंने कहा कि
ये प्रस्ताव पहले से ही पाइपलाइन में थे लेकिन फंड की कमी के कारण हम इसे
चरणबद्ध तरीके से कर रहे हैं। हमारा ध्यान पहले अपनी प्रमुख संपत्तियों को
सुरक्षित करने का है फिर हम बाहरी दीवार की तरफ बढ़ेंगे। सरकार ने भी
वायुसेना से कहा है कि ऐसे कामों के लिए वित्तीय बाधा आड़े नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कमांड के साथ-साथ ईस्टर्न सेक्टर के बेस पर भी
खतरा हो सकता है और खतरे को देखते हुए बेस का आधुनिकीकरण किया जाएगा।