फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shocking video of woman assaulting mother-in-law emerges online

सास पर बहू के जुल्म का ये वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप!

Tue, 12 Jan 2016 03:35 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
Shocking video of woman assaulting mother-in-law emerges online

आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखें होंगे जिसमें सास अपनी बहुओं को प्रताड़ित करती हैं लेकिन इस वीडियो में तो बहू ने ही अपनी 70 साल की सास पर कहर ढा दिया है। दिल दहला देने वाला यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहने वाले एक परिवार का है जिमसें एक बहू अपनी सास को बुरी तरह पीट रही है।

विज्ञापन


करीब एक मिनट लंबे इस वीडियो को सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। कुंदन के मुताबिक इस वीडियो में जो महिला अपने सास को बुरी तरह से पीट रही है उसका नाम संगीता जैन है जिसकी शादी संदीप जैन से हुई थी। आपसी सामंजस्य नहीं बन पाने की वजह से दोनों ने तलाक के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन


कुंदन के मुताबिक संगीता जैन एक 'क्रूर महिला' है और उसने अपने परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा भी करा रखा है। संगीता के कारस्तानियों से तंग आकर संदीप ने कुंदन से आप बीती सुनाई थी जिसके बाद उन्होंने संदीप को घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी थी। 5 जनवरी को संगीता की असलियत इस सीसीटीवी कैमरे की मदद से सबके सामने आ गई जिसमें वह अपनी सास को बुरी तरह से पीट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की कोशिश

Shocking video of woman assaulting mother-in-law emerges online

इस वीडियो में 70 वर्षीय राजरानी जैन (सास) अपने बिस्तर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। कुछ ही देर बाद उनकी बहू संगीता जैन कमरे में आती हैं और पीछे से एक कपड़े के जरिए उनकी गला घोंटने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं संगीता ने अपने सास की जमकर के मुक्के से धुनाई भी की। उसने मुक्के से करीब 15-20 बार राजरानी के सिर पर वार किया।

संगीता को उससे भी संतोष नहीं हुआ तो वह कमरे के अंदर से एक भारी सामान लेकर आई और उससे सास पर वार करने लगी। कुंदन के मुताबिक संगीता ने कई बार अपनी सास की जान लेने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून के दूरुपयोग का आरोप लगाते हुए कुंदन ने अखिलेश यादव से मदद की गुहार भी लगाई है।

देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed