फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shocking changes Came in the monsoon

खोज: 60 सालों में मानसून में आया एक बड़ा बदलाव

Tue, 30 Jun 2015 05:01 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
shocking changes Came in the monsoon

कुछ सालों से मानसून के मिजाज में बदलाव दिख रहा है। पहले बारिश के दिनों में लगातार लगी रहने वाली पानी की झड़ी अब कहीं गायब सी हो गई है। बादल आते हैं, बरसते हैं और फिर गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन


एक अध्ययन की मानें तो यह बदलाव एकाएक नहीं बल्कि पिछले 60 सालों में आया है। धीमी बारिश (स्लो पल्स) की तीव्रता यानी लगातार होने वाली बरसात 6 दशकों में कम हो गई है। कम समय तक होने वाली तेज बारिश (इक्स्ट्रीम इवेंट्स) ने इसकी जगह ले ली है।
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (आईआईएससी) द्वारा किए गए अध्ययन में मौसम के इस बदलाव के बारे में पता चला है। मुख्य अध्ययनकर्ता निरुपम करमारकर ने बताया कि परिणाम के लिए 1961 से लेकर 2013 तक के डाटा का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन में चला मानसून के बदले मिजाज का पता

shocking changes Came in the monsoon

इसके अनुसार तटीय क्षेत्रों में मई-जून तथा मध्य भारत में जुलाई और अगस्त में इक्स्ट्रीम इवेंट्स की घटना बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पिछले अध्ययनों में भी यह वृद्धि दर्ज की गई थी पर हमें यह पता लगाना था कि इक्स्ट्रीम इवेंट्स मौसम के सक्रिय, विराम और संक्रमण काल में कैसे फैले हुए हैं।

बदलती जलवायु में मानसून में उप मौसमी परिवर्तन को भी अध्ययन में शामिल किया गया है। हालांकि मानव प्रेरित जलवायु परिवर्तन और जलवायु पर प्राकृतिक विविधता का असर अस्पष्ट है।

स्लो पल्स की तीव्रता कम होना मानसून के सक्रिय काल में इक्स्ट्रीम इवेंट्स के कम होने से जुड़ा हुआ है। करमारकर का पेपर एन्वायरनमेंट रिसर्च लेटर्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अध्ययन में स्लो पल्स और फास्टर पल्स को अलग किया गया है। स्लो पल्स मानसून में 20 से 60 दिनों तक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed