'आतंकवाद के प्रति मोदी की सहिष्णुता खत्म हो'
भाजपा की सहयोगी शिव सेना ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि ऐसे हमलों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहिष्णुता खत्म होनी चाहिए।
पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि आतंक के प्रति हमारी सहिष्णुता सराहनीय है लेकिन इसकी भी सीमा है। हम प्रार्थना करते हैं कि पीएम मोदी की ऐसे हमलों के प्रति सहिष्णुता खत्म होनी चाहिए।
इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं
संपादकीय में लिखा गया है कि पठानकोट के मसले पर अमेरिका ने पाकिस्तान पर
दबाव डाला और हमेशा की तरह हमारी गेंद पाकिस्तान के पाले में हैं। हमारे
हाथ में आगे क्या होता है, इसका इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं है। इसमें
आगे लिखा है कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने हमारे घाव पर और नमक छिड़का
है।
उसने दावा किया था कि भारतीय सेना केवल छह आतंकियों का सामना नहीं कर
सकी। शिव सेना ने कहा है कि अगर भारत के शासक क्षत्रिय धर्म का पालन नहीं
करते और समय पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब नहीं देते तो कठिन स्थिति पैदा हो
जाएगी।