फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shivsena Demands two Portfolions in Cabinet

शिवसेना का नया दांव, केंद्र में मांगे दो मंत्री पद

Fri, 07 Nov 2014 04:07 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
Shivsena Demands two Portfolions in Cabinet

महाराष्ट्र में बहुमत सिद्ध करने से पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर अड़ी शिवसेना अब नरम हो गई है और उसने केंद्र में एक के बजाय दो मंत्री पद दिए जाने की नई शर्त रख दी है।

विज्ञापन


अगर रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना को एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद मिला तो रविवार तक महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन का ऐलान कर देगी।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों का दावा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में दो मंत्री पद मिलने के बाद शिवसेना न सिर्फ उपमुख्यमंत्री पद का दावा छोड़ देगी बल्कि बहुमत से पूर्व राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की मांग से भी पीछे हट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना ने दो दिन पहले भाजपा को अल्टीमेटम दिया था कि विधानसभा में बहुमत सिद्ध होने से पहले कम से कम पार्टी के दो विधायकों को राज्य में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई जाए, अन्यथा शिवसेना विपक्ष में बैठने का फैसला कर सकती है।

राज्य में बिना शर्त समर्थन देने को तैयार

Shivsena Demands two Portfolions in Cabinet

बुधवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना के इस अल्टीमेटम को ठुकरा दिया था। उन्होंने साफ कहा है कि बहुमत सिद्ध करने से पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जाएगा।

सरकार में शामिल होने को लेकर शिवसेना ने नौ नवंबर को विधायकों की बैठक बुलाने का फैसला किया था, लेकिन फडणवीस के बयान के बाद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं की आनन-फानन में बैठक बुलाई।

जिसमें सुभाष देसाई, सांसद अनिल देसाई, राजन बिचारे, नीलम गोन्हे सहित विधायक एकनाथ शिंदे मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक का एजेंडा राज्य को लेकर नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना की भागीदारी को लेकर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed