फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shivsena support sachin tendulkar and slams justice katju

सचिन को मिला शिवसेना का साथ, काटजू को लताड़ा

Tue, 12 Aug 2014 08:06 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shivsena support sachin tendulkar and slams justice katju

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू की सचिन तेंदुलकर के खिलाफ टिप्पणी से शिवसेना भड़क उठी है। शिवसेना ने काटजू द्वारा किए गए कामों पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


काटजू ने कहा था कि सचिन को भारत रत्न देना और बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को सांसद चुनना देश का अपमान है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखा, ‘सचिन और रेखा सरकार के पास राज्यसभा की सदस्यता पाने के लिए नहीं गए थे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने उन्हें मनोनीत किया और खेल व कला का सम्मान किया। जस्टिस काटजू रिटायरमेंट के बाद एक अहम पद पर विराजमान हैं। वह यह भी नहीं बता पाएंगे कि उनके कार्यकाल में काउंसिल ने क्या तरक्की की।’
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीए सरकार की भी ख‌िंचाई

Shivsena support sachin tendulkar and slams justice katju

संपादकीय में आगे लिखा गया है, ‘मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिलना चाहिए था। सचिन और उन्हें एक साथ भारत रत्न दिया जा सकता था, लेकिन यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं किया।

यह सत्ता में बैठे लोगों की गलती है, लेकिन यह देखना रोचक है कि इसके कई महीनों बाद काटजू के पेट में दर्द हो रहा है।’

लेख में लिखा गया, ‘भारत रत्न एक राज्य स्तर के नेता को दिया गया, जिसके पास कोई विशेष उपलब्धि नहीं थी। हम किसी का नाम नहीं लेना चाहते। क्या उस समय भारत रत्न का अपमान नहीं हुआ था।

आखिर सचिन को यह अवार्ड मिलने पर इस पुरस्कार का अपमान कैसे हो सकता है?’ इससे पहले काटजू ने ट्विटर पर कहा था, ‘राज्यसभा में सचिन और रेखा का योगदान जीरो है। आखिर इन्हें सांसद क्यों बनाया गया? सचिन को भारत रत्न देना और रेखा को सांसद बनाना हमारे देश का अपमान है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed