फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shivsena critised Mohan Bhagwat on Bihar election defeat

शिवसेना ने बिहार चुनाव में हार को लेकर भागवत पर साधा निशाना

Wed, 11 Nov 2015 06:07 AM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 06:07 AM IST
विज्ञापन
Shivsena critised Mohan Bhagwat on Bihar election defeat

शिवसेना ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर दूसरे दिन भी भाजपा और उसकी मातृ संस्था आरएसएस पर कटाक्ष किया है। हालांकि शिवसेना ने सीधे तौर पर संघ प्रमुख का नाम नहीं लिया है, लेकिन पार्टी के मुखपत्र में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान कि ‘ताली कप्तान को, तो गाली भी कप्तान को’ का जिक्र करते हुए मोहन भावगत पर निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि जब पार्टी के सारे फैसले संघ लेती है, तो बिहार में हार की जिम्मेदारी भी संघ को लेनी चाहिए।

विज्ञापन


बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना लगातार भाजपा पर हमलावर है। मंगलवार को पार्टी के मुखपत्र में शिवसेना ने मोहन भागवत पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि जब कहीं भाजपा जीत जाती है, तो जीत का सेहरा संघ के सर संघचालक के सिर पर बंधता है। लेकिन जब पार्टी हार जाती है, तो संघ हाथ खींच लेता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। संघ की जिम्मेदारी बनती है कि वह भी हार स्वीकार करे और हार की जिम्मेदारी ले।
विज्ञापन

राजनीति में हमेशा धूर्तता काम नहीं आती

Shivsena critised Mohan Bhagwat on Bihar election defeat

केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बावजूद शिवसेना हर मौके पर भाजपा को पटखनी देने की कोशिश में रहती है। चाहे वह बीफ विवाद रहा हो या असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान का मामला रहा हो। शिवसेना ने बीफ के ताजा विवाद पर भी भाजपा पर निशाना साधा था और बिहार चुनाव में असहिष्णुता पर भी भाजपा को कटघरे में खड़ा किया था।

अब आरएसएस सर संघचालक भागवत पर हमला बोलकर शिवसेना ने नए विवाद को जन्म देने की कोशिश की है। बिहार चुनाव में हार से उबरने की कोशिश में जुटी भाजपा पर शिवसेना ने व्यंग्य कसा है। पार्टी ने कहा कि राजनीति में हमेशा धूर्तता काम नहीं आती है। अगर वादे पूरे नहीं किए जाते हैं तो जनता जवाब अवश्य देती है। लहर आती है और चली जाती है। लहर के चले जाने के बाद फिर उसका नामो निशान नहीं दिखता।

शिवसेना ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली, लेकिन उस जीत का श्रेय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का है। चुनावी अखाड़े में कोई मजबूत पहलवान नहीं था। लिहाजा भाजपा बाहुबली के रूप में उभर कर आई। बिहार में जेडीयू और आरजेडी की शानदार जीत की प्रशंसा करते हुए शिवसेना ने कहा कि यह सिद्धांतों की जीत है, जबकि भाजपा अहंकार के चलते हार गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed