फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shivpal yadav gave cleanchit to ajam for riots

दंगों के लिए शिवपाल ने आजम को दी क्लीनचिट

Tue, 24 Sep 2013 11:12 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Sep 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav gave cleanchit to ajam for riots

दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके आए उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने कैबिनेट मंत्री आजम खां को क्लीनचिट दी है।

विज्ञापन


शिवपाल यादव के नेतृत्व में मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर गया था। मंत्रियों ने पीड़ितों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन


सोमवार को लोकनिर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल यादव के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री चितरंजन स्वरूप, श्रम राज्यमंत्री शाहिद मंजूर, पंचायतीराज मंत्री कमाल अख्तर, प्राविधिक शिक्षा मंत्री राम सकल गुर्जर, राज्यमंत्री साहब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सिंह और कुलदीप उज्जवल ने कांधला, जोगियाखेड़ा, लोई, जौला, बुढ़ाना और काकड़ा के दंगा पीड़ितों का दर्द सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार हर हाल में पीड़ितों को सुरक्षा उपलब्ध कराएगी। दंगे से सरकार की बदनामी हुई है। इसकी कतई उम्मीद नहीं थी। गुनहगार कितना भी बड़ा क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री आजम खां की पूरे प्रकरण में कोई भूमिका नहीं है। उन्हें दोष देना गलत है।
पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा। सरकार हिफाजत करेगी और मुआवजा भी दिया जाएगा। दोषी अफसरों की भूमिका की जांच के बाद कार्रवाई होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed