{"_id":"d2e1efc276c8145c386c72a7f53521d0","slug":"shivanand-tiwari-dropped-as-jd-u-spokes-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद यादव की नई टीम से शिवानंद की छुट्टी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शरद यादव की नई टीम से शिवानंद की छुट्टी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने अपनी नई टीम से शिवानंद तिवारी की छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
पुरानी टीम में महासचिव और प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी निभाने वाले तिवारी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधियों में शामिल रहे हैं।
अपनी नई टीम में शरद ने दो अल्पसंख्यक चेहरों को जगह दी है तो वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का रुतबा बरकरार रखा है।
अन्य राज्यों में पार्टी का आधार खड़ा करने के लिए नई टीम में कर्नाटक के एमपी नाथगौड़ा और तमिलनाडु के के. राजशेखरन को बतौर उपाध्यक्ष शामिल किया गया है। शरद की नई टीम से तिवारी की छुट्टी के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भले ही तिवारी मोदी के मुखर विरोधी होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं, लेकिन शरद उनके बड़बोलेपन से नाराज चल रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों का यह भी कहना है कि तिवारी को नई टीम में जगह नहीं मिलने से निकट भविष्य में पार्टी में विवाद खड़ा हो सकता है। नई टीम में केसी त्यागी पहले की तरह ही फिर से प्रधान महासचिव और प्रवक्ता बनाए गए हैं।
विज्ञापन
नई टीम में दो अल्पसंख्यकों जावेद रजा और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी को महासचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त इस टीम के माध्यम से बिहार के जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की गई है।