{"_id":"a791a3c4-8671-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"shiv-sena-threatens-to-disrupt-upsc-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना की यूपीएससी परीक्षा बाधित करने की धमकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिवसेना की यूपीएससी परीक्षा बाधित करने की धमकी
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 06 Mar 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पाठ्यक्रम में मराठी को शामिल न किए जाने पर शिवसेना ने महाराष्ट्र में इसकी परीक्षा बाधित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को आयोग की नई परीक्षा प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
पार्टी नेता गजानन कीर्तिकर ने कहा कि हमारी मांग इतनी है कि छात्रों को आयोग की परीक्षा में मराठी का विकल्प होना चाहिए।
हम जल्द ही इसके लिए आयोग के अधिकारियों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। आयोग की नई व्यवस्था में सामान्य अध्ययन को अपेक्षाकृत ज्यादा अहमियत दी गई है।
साथ ही अखिल भारतीय सेवाओं में प्रतियोगियों के अंतिम चयन में अंग्रेजी भाषा के प्रश्नपत्र के अंक जुड़ेंगे।