फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shiv Sena leaders to gift Arvind Bhosale gold chappals to celebrate Rane's loss

नेताजी की कसम हुई पूरी, अब पहनेंगे सोने की चप्पल

Sat, 22 Nov 2014 07:44 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena leaders to gift Arvind Bhosale gold chappals to celebrate Rane's loss

शिवसेना के एक नेता हैं अरविंद भोंसले। कुछ वक्त पहले तक ये इतना बड़ा नाम नहीं थे जितना आज हैं। शिवसेना ने अपने पुराने प्रवक्ताओं की जगह जो नए प्रवक्ता बनाए हैं उनमें एक नाम अरविंद का भी हैं। लेकिन अरविंद एक अलग वजह से भी चर्चाओं में हैं।

विज्ञापन


दरअसल 2005 में अरविंद ने एक कसम खाई थी। ऐसी कसम जिसको उन्होंने इतनी शिद्दत से निभाया कि वो मिसाल बन गई। अब कसम के पूरा होने के बाद उन पर शिवसेना आलाकमान समेत तमाम कार्यकर्ता मेहरबान हैं।
विज्ञापन


21 नवंबर 2005 को उन्होंने कसम खाई थी कि वे तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे जब तक कि नारायण राणे हार नहीं जाएंगे। नारायण शिवसेना छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और तभी अरविंद ने ये कसम खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में राणे को शिवसेना के वैभव नाइक ने पराजित किया। सिंधुदुर्ग को नारायण राणे का गढ़ माना जाता है। अरविंद यहां पर शिवसेना को मजबूत करने का काम कर रहे थे।

सोने की चप्पल पहनाएंगे उद्धव

Shiv Sena leaders to gift Arvind Bhosale gold chappals to celebrate Rane's loss

राणे की हार से शिवसैनिक इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने अरविंद को 1300 जोड़े जूते चप्पल उपहार में भेज दिए। उन्होंने ये जूते-चप्पल आदिवासी इलाकों में भेज दिए। उनके काम से उद्धव इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अरविंद को सोने की चप्पल देने का निश्चय किया।

इन सोने की चप्पलों को अरविंद निशानी के तौर पर अपने पास रखेंगे। सिंधुदुर्ग के बेतोबा मंदिर में उद्धव ये पादुकाएं अरविंद को भेंट करेंगे।

अमर उजाला संवाददाता वरुण कुमार से बात करते हुए शिवसेना के वरिष्ठ नेता विनायक राउत ने बताया कि शनिवार को चप्पल भेंट किए जाने का कार्यक्रम था लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कार्यक्रम को किया जाएगा और अरविंद को सोने की चप्पलें भेंट की जाएंगी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed