{"_id":"0eac9f14-b877-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"shiv-sena-is-happy-after-bjp-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी की हार से क्यों खुश है शिवसेना?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीजेपी की हार से क्यों खुश है शिवसेना?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 09 May 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर शिवसेना ने खुशी जाहिर की है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा की यह हार दरअसल उन मराठी मानुषों की जीत है जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते हैं।
विज्ञापन
उद्धव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मराठीभाषियों के अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा करने में असफल रही।
विज्ञापन
उद्धव ने आशा व्यक्त की कि सत्ता संभालने जा रही कांग्रेस उन मराठी मानुषों के अधिकारों को फिर से वापस दिलाएगी।
विज्ञापन
शिव सेना की यह प्रतिक्रिया भाजपा के लिए चौंकाने वाली है। प्रदेश पार्टी प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि शिव सेना की प्रतिक्रिया सुन वह आश्चर्य में पड़ गए हैं क्योंकि मराठी लोगों के खिलाफ काम तो केंद्र और कर्नाटक कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधान सभा को बेलगाम में बनाने का निर्णय भाजपा ने नहीं, कांग्रेस सरकार ने लिया था।