फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shinde u-turn on narendra modi visits to uttarakhand

शिंदे पड़े नरम, मोदी पर लिया यूटर्न

Thu, 27 Jun 2013 12:43 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
shinde u-turn on narendra modi visits to uttarakhand

दो दिन पहले ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वीआईपी को उत्तराखंड जाने से मना करने वाले गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे राहुल गांधी की यात्रा के बाद नरम पड़ गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को शिंदे ने कहा कि वहां के हालात काफी सुधर गए हैं। लिहाजा अब नरेंद्र मोदी भी चाहें तो वहां जा सकते हैं।

गौरतलब है कि जिस दिन गृहमंत्रालय ने उत्तराखंड में वीआईपी को नहीं जाने का निर्देश जारी किया था उसी दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरक्षा के पूरे तामझाम के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन


दरअसल गुजरात मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और 15 हजार गुजरातियों को बचाने के दावों से असहज केंद्र ने राज्यों को राहत बचाव कार्य में सीधे शामिल होने से मना कर दिया था। साथ ही वीआईपी के दौरे पर भी रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को राहुल की यात्रा पर पूछे गए सवाल पर शिंदे ने कहा कि अब राहत कार्य के लिए कोई भी वहां जा सकता है। शिंदे के मुताबिक वहां के हालात पिछले तीन दिनों में काफी सुधरे हैं।

लिहाजा इस बावत जारी किया गया निर्देश अब लागू नहीं है। इसलिए मोदी सहित किसी भी नेता के वहां जाने में कोई हर्ज नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed