{"_id":"42bd528ee1b73968efe299745ce614b0","slug":"shinde-gives-statement-on-communal-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे: मुजफ्फरनगर हिंसा में हो सकते हैं राजनैतिक हाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिंदे: मुजफ्फरनगर हिंसा में हो सकते हैं राजनैतिक हाथ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आशंका जताते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर हिंसा के पीछे राजनीतिक दलों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि देश में 2014 के आम चुनाव के पहले और सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह हिंसा को राजनीतिक साजिश तब तक नहीं कह सकते जब तक उन्हें इस पर पूरी रिपोर्ट नहीं मिल जाती।
लेकिन जहां जब तक मुजफ्फरनगर दंगों पर उन्हें पूरी रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक वह यह नहीं कह सकते कि हिंसा या दंगे राजनीतिक षड्यंत्र है ?
उनसे पूछा गया था कि क्या हिंसा या दंगों के पीछे किसी प्रकार की राजनीतिक षड्यंत्र हो सकती है। हिंसा में चालीस लोगों की मौत हो गई है।
शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही इस तरह की हिंसा के लिए 11 राज्यों को चेतावनी जारी कर चुकी है। उनसे सावधान रहने को कहा गया है।
दंगों के पीछे उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार को जिम्मेदार ठहराने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति वहां धीरे धीरे सुधर रही है। कर्फ्यू में ढील दी जा रही है।
विज्ञापन