{"_id":"503d0f6a-4831-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shinde-caught-in-controvery-as-he-terms-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद के नाम में 'श्री' लगाकर फंसे शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हाफिज सईद के नाम में 'श्री' लगाकर फंसे शिंदे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Dec 2012 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। दरअसल सदन में शिंदे ने पाकिस्तानी गृह मंत्री रहमान मलिक की भारत यात्रा के संबंध में बयान देते समय हाफिज सईद का नाम 'श्री' और 'मिस्टर' लगाकर लिया। इस दौरान शिंदे ने अपने भाषण में कई बार सईद के नाम के साथ 'मिस्टर' लगाया।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। इस मामले में पाकिस्तानी गृहमंत्री रहमान मलिक ने भारत सरकार को सही जानकारी नहीं दी। सच तो यह है कि पाकिस्तान ने सईद को कभी भी मुंबई हमलों के मामले में गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
शिंदे ने साफ किया कि हाफिज सईद ही मुंबई हमलों का मुख्य सूत्रधार हैं। उल्लेखनीय है कि भारत दौरे के दौरान रहमान मलिक ने कहा था कि हाफिज सईद को गिरफ्तार करने के लिए हमारे पास ठोस सबूत नहीं हैं। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा था कि ओसामा बिन लादेन को जी के साथ बुलाया था।
विज्ञापन