फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shilpa shetty got rs 71.73 lakh to fulfill wish of suresh kalmadi

कलमाड़ी ने शिल्पा के ठुमके पर लुटाए 71 लाख

Tue, 05 Feb 2013 01:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 05 Feb 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty got rs 71.73 lakh to fulfill wish of suresh kalmadi

राष्ट्रमंडल खेलों में सरकारी खजाने को लगभग 90 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने वाले राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के बर्खास्त अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी का एक नया मामला सामने आया है। कलमाड़ी की इच्छा पर पुणे में कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2008 के समापन समारोह में शिल्पा शेट्टी को परफार्म करने के लिए 71 लाख 73 हजार 950 रुपए दिए गए थे।

विज्ञापन


पटियाला हाउस में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के दो आरोपियों ने कलमाड़ी की बात मानते हुए शिल्पा को यह भुगतान किया था। फरीदाबाद की जेम इंटरनेशनल के प्रमोटर पीडी आर्य और एके मदन ने शिल्पा शेट्टी के परफार्मेंस के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी विजक्राफ्ट को 30 अक्टूबर, 2008 को 71 लाख 73 हजार 950 रुपए का चेक दिया था।    
विज्ञापन


गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश रविंदर कौर ने सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों से जुडे़ भ्रष्टाचार के मामले में सुरेश कलमाड़ी तथा नौ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने तथा सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने को लेकर आरोप तय किए। आरोपियों में आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट, पीडी आर्य व एके मदन भी शामिल हैं। इस मामले में आरोप तय करने के बाद अदालत ने मामले में सबूत दर्ज कराने के लिए 20 फरवरी की तारीख तय की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गैरकानूनी रूप से टाइमिंग, स्कोरिंग एंड रिजल्ट सिस्टम (टीएसआर) स्थापित करने के लिए स्विस कंपनी को गैरकानूनी रूप से ठेका दिए जाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed