फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha is just like digvijay singh for bjp says uma

भाजपा के दिग्विजय सिंह हैं शत्रुघ्न सिन्हा: उमा

Wed, 31 Jul 2013 10:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha is just like digvijay singh for bjp says uma

उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा का दिग्विजय सिंह करार दिया है।

विज्ञापन


उमा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस अब दिग्विजय सिंह की बातों को गंभीरता से नहीं लेती है, उसी तरह से भाजपा में अब सिन्हा को संजीदगी से नहीं लिया जा रहा है। भाजपा नेतृत्व ने सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिये हैं।
विज्ञापन


उमा ने भी कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति इस मामले पर संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि सिन्हा इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं, उनकी प्रशंसा व निंदा का कोई अर्थ नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी कहा कि भाजपा चाहती है कि सिन्हा समेत सभी नेता व कार्यकर्ता अनुशासन में रहें।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के लिए लोकसभा में 273 का आंकड़ा चाहिए। अगले चुनाव में यह आंकड़ा भाजपा गठबंधन के पास रहेगा। इसलिए उनके बयानों को भाजपा नजरंदाज कर रही है।


'शॉटगन' को मिला भाजपा विधायक का समर्थन

इध्ार शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा के एक विधायक का समर्थन मिल गया है। राज्य भाजपा विधायक प्रेम रंजन पटेल बुधवार को सिन्हा का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सिन्हा के बयान में कुछ भी गलत नहीं है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने नीतीश की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद का योग्य उम्मीदवार बताया था।

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा से विधायक पटेल ने कहा कि नीतीश की तारीफ करने वाले सिन्हा के बयान को संपूर्णता में देखा जाना चाहिए।

वहीं, राज्य भाजपा नेतृत्व ने पटेल की टिप्पणियों को नजरअंदाज कर दिया। राज्य विधानसभा में पार्टी नेता सुशील कुमार मोदी ने पटेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमाम मुद्दों पर नेताओं की अपनी निजी राय होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed