{"_id":"33b020525f6cdf77565ccf6cc2aa04d9","slug":"shashi-tharoor-wife-sunanda-pushkar-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में मिला सुनंदा पुष्कर का शव ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
होटल के कमरे में मिला सुनंदा पुष्कर का शव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jan 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की महिला पत्रकार के साथ केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के कथित विवाहेत्तर संबंधों से परेशान चल रहीं उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में उनका शव पड़ा मिला। पहली नजर में दिल्ली पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। शव का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे पहले शशि थरूर ने देखा सुनंदा का शव
विज्ञापन
थरूर को लेकर पाकिस्तान की महिला पत्रकार मेहर तरार और सुनंदा के बीच एक दिन पहले ही ट्विटर पर तीखी जंग हुई थी, लेकिन बाद में थरूर और सुनंदा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के ठीकठाक होने का दावा किया था।
पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीया सुनंदा का शव शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे होटल लीला पैलेस के 345 नंबर कमरे में मिला।
कौन हैं मेहर जो बनीं शशि-सुनंदा के बीच झगड़े की वजह
घर में पेंटिंग का काम चलने के कारण थरूर और सुनंदा बृहस्पतिवार से इस होटल के एक सुइट में रह रहे थे। महिला उद्यमी सुनंदा और थरूर की साल 2010 में शादी हुई थी। यह दोनों की तीसरी शादी थी।
थरूर के निजी सचिव अभिनव कुमार ने कहा कि मंत्री पूरे दिन दिल्ली में चली एआईसीसी की बैठक में रहे। जब वह देर शाम करीब 8.30 बजे होटल लौटे तो उन्होंने पाया कि सुनंदा के कमरे का दरवाजा बंद है। उन्होंने सोचा कि वह सो रही हैं लेकिन बाद में उन्होंने पाया कि उनकी मौत हो गई है।
आखिर कैसे हुई मौत?
कुमार ने कहा कि कुछ गलत होने का कोई संकेत नहीं मिला, लेकिन यह स्वाभाविक मौत थी या कुछ और इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों और समय के बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अभिनव ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद से सरोजनी नगर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कहा कि एसडीएम ने तहकीकात शुरू कर दी है क्योंकि शादी को सात साल नहीं हुए थे। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
कश्मीर के एक आर्मी अफसर की बेटी सुनंदा का उनके दूसरे पति के साथ एक 21 वर्ष का बेटा है। शादी से पहले वह दुबई की रियल स्टेट कंपनी में बड़ी अधिकारी थीं। 2010 में ही उनका कोच्चि आईपीएल विवाद में नाम आया।
शादी के बाद से कई बार विवाद में आए इस दंपति के बीच पाकिस्तानी पत्रकार के साथ थरूर के कथित संबंध को लेकर लड़ाई होने की भी सूचना मिली है।
तलाक देने की तैयारी में थी सुनंदा
इस विवाद के उजागर होने से पहले पुष्कर ने कहा था कि वह थरूर को तलाक देने की सोच रही है। हालांकि अपनी तरफ से मेहर ने पुष्कर के आरोपों को खारिज कर दिया था। मामले की जांच फॉरेंसिक टीम कर रही है।
पुलिस होटल के मैनेजर, वेटरों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। वह यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बृहस्पतिवार से होटल में कौन-कौन से लोग सुनंदा से मिलने आए।
आत्महत्या की आशंका
दक्षिण जिला पुलिस ने सुनंदा की खुदकुशी की बात कही है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि सुसाइड नोट मिला है या नहीं। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी महिला पत्रकार से थरूर के कथित संबंध को लेकर दोनों में लड़ाई भी हुई थी।
ऐसा भी माना जा रहा है कि सुनंदा ने नींद की अत्यधिक गोलियों का सेवन कर लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले सुनंदा ने कहा था कि वह थरूर से तलाक लेने के बारे में सोच रही है।
तरार ने जताया दुख
शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर के संबंधों में विवाद का कारण बनी पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने सुनंदा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मेहर तरार ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है... मैं अभी सोकर उठी हूं और यह खबर पढ़ी कि सुनंदा पुष्कर नहीं रहीं।
मैं इस घटना को लेकर स्तब्ध हूं और इस दुखदायी घटना को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि क्या कहूं। अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे।
कश्मीरी पंडित थी सुनंदा पुष्कर
सुनंदा पुष्कर का जन्म सोपोर के पास बोमई इलाके में एक जमींदार कश्मीर पंडित के घर में हुआ। पिता लेफ्टिनेंट कर्नल पीएन दास 1983 में सेना से रिटायर्ड हुए।
एक जनवरी 1962 को जन्मी सुनंदा गवर्नमेंट कालेज फार विमेन श्रीनगर से स्नातक थी। आरंभ में वह दुबई की रियल इस्टेट कंपनी टेकॉम में डायरेक्टर रही।
उसकी पहली शादी एक कश्मीरी पंडित संजय रैना से हुई, जिससे उसका बाद में तलाक हो गया। उसके बाद उसने केरल के एक व्यापारी सुजीथ मेनन से विवाह किया।
1997 में मेनन की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दूसरे पति से उसका 21 वर्षीय बेटा शिव मेनन है। 22 अगस्त 2010 को सुनंदा ने मंत्री शशि थरूर के साथ विवाह रचाया।
उसके पिता पीएन दास का जम्मू के छन्नी हिम्मत में मकान है, जबकि वे अपने बेटे के साथ पटियाला में रहते हैं।
सुनंदा का एक भाई बैंक में और दूसरा सेना में कार्यरत है। सुनंदा की आईपीएल में खेलने वाली कोच्चि टीम में भी हिस्सेदारी रही।