फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shashi tharoor says not me to swamy tweet

शशि थरूर के ट्वीट पर भारी स्वामी का ट्वीट

Fri, 03 Jan 2014 01:06 AM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम Updated Fri, 03 Jan 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
shashi tharoor says not me to swamy tweet

अपने ट्वीट के लिए चर्चित केंद्रीय शशि थरूर बुधवार को उस समय थोड़े परेशान हो गए, जब पत्रकारों ने उनसे बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के आरोपों के बारे में पूछ लिया।

विज्ञापन


स्वामी ने आरोप लगाया था कि केरल के एक केंद्रीय मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात की जेल से अपने बेटे को छुड़ाने के लिए अपने मंत्री पद का इस्तेमाल किया।

पत्रकारों ने बुधवार को हवाईअड्डे पर उनसे स्वामी के इस आरोप के बारे में पूछा तो थरूर ने साफ कहा कि उनके बेटे यूएई में किसी मामले में लिप्त नहीं रहे हैं और न ही उन्होंने किसी का बचाया है। थरूर से पूछा गया कि आखिर स्वामी केरल के किस केंद्रीय मंत्री के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी के ड्रीम से नए वर्ष की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वामी ने बुधवार को यह आरोप लगा कर इस विवाद को हवा दे दी थी कि केरल के एक केंद्रीय मंत्री ने यूएई में अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया।

स्वामी ने ट्वीट कर कहा था, आखिर किस चीज ने केरल के एक केंद्रीय मंत्री को यूएई की जेल में बंद अपने बेटे को जेल से छुड़ाने के लिए पद के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। बेटा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की वजह से जेल में बंद था। हालांकि स्वामी ने सीधे मंत्री का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed