फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shareefa vs seetaphal debate on twitter

ट्विटर पर छिड़ी बहस, शरीफा बनाम सीताफल

Wed, 22 Jul 2015 08:29 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
shareefa vs seetaphal debate on twitter

शरीफा कहें या सीताफल? ट्विटर पर इन दिनों इस मीठे फल के नाम पर बहस छिड़ी हुई है। हैशटेग #sharifavssitaphal पर सभी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। बहस फल के नाम पर हो रही है, लेकिन राजनीति भी है, इतिहास और भूगोल भी।

विज्ञापन


हरे रंग के, अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल कहे जाने वाले इस फल को लेकर सबके अपने दावे हैं। बहस का रुख कुछ ऐसा है कि 'शरीफा' कहने वालों को सेक्यूलर और सीताफल कहने वालें को सांप्रदायिक कहा जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल कस्टर्ड एप्पल को उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश में 'शरीफा' कहा जाता है, जबकि मध्यभारत यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसे 'सीताफल' कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(-ये तस्वीर वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने टि्वटर पर शेयर की है।)

तुर्की से आया शरीफा, हिंदू है सीताफल

shareefa vs seetaphal debate on twitter

सीताफल के पैरोकारों का कहना है कि इसे शरीफा नाम तुर्की से आए मुसलमानों ने दिया है, इसलिए ये नाम मुसलमान है। देसी Darcy‌ ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि सीताफल का धर्मांतरण करा दिया गया है। शरीफा को पवित्र होना पड़ेगा या वह पाकिस्तान चला जाए।



शरीफा को तुर्की भाषा का बताने वालों को चुनौती भी दी जा रही है। @neerajn टि्वटर हैंडल से कहा गया है, ' हम बिहार में इसे शरीफा ही कहते हैं, मुझे तुर्की जाने का वीजा कौन दे रहा है?


अब नवाज शरीफ कहें ये नवाज सीताफल

shareefa vs seetaphal debate on twitter

प्रज्ञा तिवारी ने ट्वीट किया है कि मुंबई आने के बाद ही मुझे सीताफल के बारे में पता चला, बचपन से सिर्फ शरीफा ही खाया है।



अभिषेक ने ट्वीट किया है, हममें कोई हममें कोई हूण, कोई शक, कोई मंगोल है, दफन है जो बात, अब उस बात को मत छेड़िए।


वरिष्ठ पत्रकार संकर्षण ठाकुर ने लिखा है कि बिहार में इसे शरीफा ही कहा जाता है। और उन्होंने इसके समर्थन में एक तस्वीर भी डाली है। एक ट्वीट किया गया है कि बहस के बाद नवाज शरीफा ने अपना नाम नवाज सीताफ करने का फैसला किया है।

बहरहाल ट्विटर पर छिड़ी बहस से ये तय तो होने वाला नहीं कि शरीफा ही सही और सीताफल गलत या सीताफल सही है और शरीफा गलत? आप बहस के साथ इस मीठे फल का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed