फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sharad yadav's daughter defended her father statement

बोली शरद की बेटी, 'सांवली होती तो न मिलता अच्छा पति'

Wed, 18 Mar 2015 09:43 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
Sharad yadav's daughter defended her father statement

शरद यादव के संसद में सांवली महिलाओं पर दिए बयान पर बेशक देशभर में हो हल्ला मचा हो लेकिन उनकी बेटी को उसमें कुछ भी गलत नहीं दिखता।

विज्ञापन


पिता के बयान को सही ठहराते हुए उनकी बेटी सुभाषिनी बुंदेला ने यह कहकर अपने उनका बचाव किया कि अगर उनका रंग भी सांवला होता तो उन्हें अच्छा जीवन साथी मिलना मुश्किल हो जाता।

अंग्रेजी न्यूज चैनल हेडलाइंस टूडे से बातचीत में सुभाषिनी ने कहा कि समाज में सांवले रंग को लेकर अभी भी विरोधाभास है जबकि काफी सफल लोग सांवले रंग के ही हुए हैं।
विज्ञापन

नृत्य से शरीर की बढ़ती है सुंदरता

Sharad yadav's daughter defended her father statement

उन्होंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर, महात्मा गांधी और सरोजिनी नायडू का उदाहरण देकर कहा कि यह सभी लोग सांवले रंग के थे लेकिन इनकी उपलब्धियां आज दुनिया मानती है।

सुभाषिनी ने पिता के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने साउथ की महिलाओं के संबंध में कहा था कि वो सांवले रंग की होती हैं लेकिन वो नृत्य अच्छा जानती हैं इसलिए उनकी शारीरिक बनावट सुंदर होती है।

मैं भी खुद एक ओडिशी नृत्यांगना रहीं हूं और उस दौरान मेरी बॉडी भी काफी शेप में रहती थी, इसलिए नृत्य का महत्व मैं अच्छी तरह से समझती हूं। हेमा मालिनी और सोनल मान सिंह नृत्य के कारण आज भी काफी फिट और सुंदर दिखती हैं।

यह कहा था शरद यादव ने

Sharad yadav's daughter defended her father statement

वहीं इससे पहले लोकसभा में दक्षिण की महिलाओं पर लगातार बयान देकर वरिष्ठ नेता और जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

एक चर्चा के दौरान उन्होंने साउथ की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि वो सांवले रंग की होती हैं, इसी दौरान उन्होंने महिलाओं की शारीरिक बनावट को लेकर हाथ से कुछ इशारे करने का प्रयास किया जिसको लेकर काफी आपत्ति जताई गई। इस मुद्दे पर सोमवार को भी संसद में काफी हंगामा रहा।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शरद यादव से मामले में माफी मांगने की मांग की तो यादव इस पर भड़क गए, उन्होंने ईरानी को यहां तक कह दिया कि मैं जानता हूं....तुम कौन हो। इस पर सभी महिला सांसदों ने एकजुट होकर शरद यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उनका विरोध कर दिया था।

हालांकि सारे बवाल के बावजूद शरद यादव ने किसी तरह की माफी और खेद जताने से इंकार कर दिया था। उन्होंने इस मामले पर संसद में बहस कराने तक की मांग कर दी थी। जिसे सभापति ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed