फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shakeel paid 5l for foreign gun but shooter got desi weapon

शूटर की कंजूसी से बची अबू सलेम की जान

Tue, 02 Jul 2013 05:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
shakeel paid 5l for foreign gun but shooter got desi weapon

मुंबई की जेल में गैंगस्टर अबू सलेम पर हुए हमले में सलेम की जान उसी बंदूक ने बचा ली जिससे उस पर हमला हुआ था। सलेम को मारने के लिए विदेशी बंदूक का इंतजाम किया गया था लेकिन मौके पर पहुंची देसी बंदूक।

विज्ञापन


सलेम पर हमला करवाने वाले अपराधी छोटा शकील ने एक मध्यस्थ को विदेशी हथियार खरीदने के लिए पांच लाख रुपए दिए थे।

मध्यस्थ को यह हथियार हमले के लिए देवेंदर जगताप को देनी थी लेकिन उसने बीच में गड़बड़ी कर विदेशी के बजाए केवल 20 हजार रुपए की देसी बंदूक खरीद कर दी। यह बंदूक सलेम पर हमले के दौरान जाम हो गई और चली ही नहीं।
विज्ञापन


तीन राउंड फायरिंग के बाद भी बची जान
पिछले रविवार को तलोजा जेल में जगताप ने सलेम पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इसमें से एक गोली का निशाना चूक गया, एक गोली सलेम के हाथ पर लगी और तीसरी बार गोली चलाते समय बंदूक जाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्यस्थ को 15 या 20 दिन पहले पांच लाख रुपए दिए गए लेकिन उसने सोचा की जब घर की बंदूक से काम चल रहा है तो दो या तीन लाख रुपए क्यों खर्च किए जाएं।

जगताप ने नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को बताया की उसे सलेम पर हमला करने के लिए छोटा शकील ने कहा था और मनोज लहमने से उसे हथियार मिला था। मनोज को पुलिस ढूंढ रही है, उससे मध्यस्थ के बारे में और जानकारियां मिलने की संभावना है।

जगताप की पत्नी से पूछताछ
पुलिस अब तक इस हमले के पीछे के कारण को ढूंढ रही है। इसके लिए सोमवार को पुलिस ने जगताप की पत्नी हर्षदा और मां से डोम्बिवली में पूछताछ की। जगताप के साथी करण के साथ हर्षदा, वकील शहीद आजमी हत्या मामले में सुनवाई के दिन जगताप से मिलने आई थी।


सलेम पर हमले के बाद छोटा शकील ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद शहर में क्राइम ब्रांच के जबरन वसूली सेल ने दाउद के भाई इकबाल कासकर, शकील के बहनोई और एक अन्य गैंगमेन अहमद लंगड़ा के खिलाफ समन जारी किया है। कासकर अपना बयान दर्ज करा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed