फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shahi Imam of Jama Masjid met Prime Minister

पीएम मोदी से मिले जामा मस्जिद के शाही इमाम

Mon, 08 Feb 2016 07:23 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
 Shahi Imam of Jama Masjid met Prime Minister

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बुखारी ने अभी हाल ही में आईएसआईएस से संबध के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुस्लिम समुदाय के युवकों की गिरफ्तारी को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मसले पर सरकार से पारदर्शिता की मांग की।

विज्ञापन


शाही इमाम ने सोमवार को प्रधानमंत्री के आवास पर मुलाकात की। जामा मस्जिद की ओर से जारी बयान के मुताबिक बुखारी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में आईएसआईएस से ताल्लुक के आरोप में गिरफ्तार मुस्लिम युवकों को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पूरे मसले पर सरकार से पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की गई। इसके अलावा उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विवि के मसलों को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ बुखारी ने दिया था विवादित बयान

 Shahi Imam of Jama Masjid met Prime Minister

गौरतलब है कि जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपने बेटे के दस्तारबंदी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया था, जबकि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को निमंत्रण भेजा। शाही इमाम के इस फैसले पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर शाही इमाम अहमद बुखारी विवादित बयान भी दिया, बुखारी ने अपने बयान में कहा था कि मुसलमान मोदी को नेता नहीं मानते हैं। इस मामले में सैयद अहमद बुखारी के खिलाफ जयपुर में मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed