फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shahi Imam of Jama Masjid doesn't invite PM Modi for anointment ceremony of his successor

बेटे की ताजपोशी में बुखारी ने नवाज को बुलाया, मोदी को नहीं

Thu, 30 Oct 2014 05:59 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
Shahi Imam of Jama Masjid doesn't invite PM Modi for anointment ceremony of his successor

जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपने बेटे के दस्तारबंदी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया है, जबकि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को निमंत्रण भेजा है। शाही इमाम के फैसले पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन


भाजपा ने कहा है कि शाही इमाम ने प्रधानमंत्री की उपेक्षा करके भारतीय राष्ट्र की उपेक्षा की है। उल्लेखनीय है कि अहमद बुखारी ने पिछले हफ्ते अपने 19 वर्षीय बेटे शाबान बुखारी को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया।
विज्ञापन


दस्तारबंदी समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से ये जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शाही इमाम अहमद बुखारी ने समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री समेत कई विदेशी नेताओं को निमंत्रण भेजा है। जामा मस्जिद देश की सबसे बड़ी मस्जिद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखारी ने बेटे को बनाया उत्तराधिकारी

Shahi Imam of Jama Masjid doesn't invite PM Modi for anointment ceremony of his successor

शाही इमाम से जब पूछा गया कि उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बुलाया जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बुलाया तो उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ से उनके निजी संबंध हैं, जब‌कि मोदी ने कभी मुस्लिमों से रिश्ते बनाने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने कहा कि किसे बुलाया जाए और किसे नहीं ये कार्यक्रम के आयोजक पर निर्भर करता है।

अहमद बुखारी के बेटे शाबान बुखारी जामा मस्‍जिद के 14 इमाम होंगे। उन्हें फिलहाल नायब शाही इमाम बनाया गया है। बाद में वही जामा मस्‍जिद के शाही इमाम की जिम्‍मेदारी संभालेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed