फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shahbaz sharif meets with pakistani army chief raheel sharif

जानिए पाकिस्तानी सेना को मनाने के पीछे किसका हाथ?

Sat, 24 May 2014 06:46 PM IST
Updated Sat, 24 May 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
Shahbaz sharif meets with pakistani army chief raheel sharif

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत दौरे के बारे में उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख राहील शरीफ से बात की। नवाज ने भारत के मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी है।

विज्ञापन


पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज ने शुक्रवार को राहील से लाहौर में सेना के गेस्ट हाउस में मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री के भारत जाने के फैसले के पीछे के कारणों के बारे में बताया। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई।

विज्ञापन

शहबाज ने ली पूरी ज‌िम्मेदारी

Shahbaz sharif meets with pakistani army chief raheel sharif

सूत्रों ने बताया कि पूर्व की तरह नवाज की पार्टी पीएमएल-एन ने शहबाज से संवेदनशील मुद्दों पर सेना के उच्च अधिकारियों को भरोसे में लेने की जिम्मेदारी दी थी।

माना जाता है कि शहबाज देश की पूर्व पीपीपी सरकार के दौरान भी तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी से मिलते रहे थे।

मोदी का निमंत्रण स्वीकारना आसान नहीं था

Shahbaz sharif meets with pakistani army chief raheel sharif

पीएमएल-एन के एक नेता ने कहा कि नवाज के भारत जाने के फैसले से यह स्पष्ट है कि वह किसी के दबाव में नहीं, बल्कि स्वतंत्र होकर फैसले करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख मीडिया हाउस जियो टीवी नेटवर्क के मसले पर सेना और सरकार के बीच तनाव को देखते हुए नवाज के लिए मोदी का निमंत्रण स्वीकार करने का फैसला आसान नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed