फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shah will announced his new team soon

शाह के बाद भाजपा में नंबर-2 होंगे माधव

Mon, 04 Aug 2014 09:34 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Aug 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
Shah will announced his new team soon

हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा में आए राम माधव को पार्टी में नंबर दो का रुतबा दिया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम में राम माधव को महासचिव बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें तीन-तीन मोर्चे पर समन्वय स्थापित करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

राम माधव न केवल भाजपा और सरकार के बीच समन्वय का काम संभालेंगे, बल्कि उन्हें अघोषित तौर पर संघ और भाजपा के साथ-साथ संघ और सरकार के बीच भी समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


बतौर महासचिव राम माधव पार्टी और सरकार में संघ के हिंदुत्ववादी मूल एजेंडे का भी खास ख्याल रखेंगे। संघ ने बीते महीने राम माधव के साथ अपने एक अन्य नेता शिवप्रकाश को भाजपा में भेजने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हफ्ते में घोषित होगी शाह की नई टीम

Shah will announced his new team soon

राम माधव के रूप में संघ ने पहली बार किसी सुपरिचित चेहरे को भेजने का फैसला किया था। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस महीने के तीसरे हफ्ते में अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे।

शाह की टीम में न केवल संघ से भाजपा में आए नेताओं और संघ के करीबी नेताओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि इन्हें अहम जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इनमें भी हाल ही में संघ से भाजपा में भेजे गए राम माधव को पार्टी में नंबर दो का रुतबा हासिल होगा।

संघ सूत्रों के मुताबिक वह नहीं चाहता कि पूर्ववर्ती एनडीए सरकार की तरह नई सरकार भी मूल विचारधारा और एजेंडे को ताक पर रखकर आगे बढ़े। यही कारण है कि इस बार सभी तरह के समन्वय का जिम्मा राम माधव को दिलाया जाएगा।

संघ राम माधव के जरिए ही सरकार और पार्टी के समक्ष मुख्य मुद्दों पर अपनी राय रखेगा। इस कड़ी में राम माधव ने यूपीएससी सी-सैट विवाद पर पहली बार सरकार के समक्ष संघ की राय रखी है।

नई टीम पर माथापच्ची जारी

Shah will announced his new team soon

फिलहाल शाह की नई टीम को लेकर माथापच्ची जारी है। माना जा रहा है कि वर्तमान संगठन महासचिव इसी साल कुछ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे।

बाद में यह जिम्मेदारी वी सतीश को दी जाएगी। वरुण गांधी महासचिव बने रहेंगे। चूंकि जेपी नड्डा सरकार में जाएंगे, इसलिए उनकी जगह अनुराग ठाकुर को महासचिव बनाया जाएगा।

इसके अलावा महिला मोर्चा की वर्तमान अध्यक्ष सरोज पांडे भी महासचिव पद की दौड़ में हैं, जबकि वर्तमान महासचिव मुरलीधर राव को उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है।

राजीव प्रताप रुडी और शाहनवाज हुसैन मुख्य प्रवक्ता पद की दौड़ में हैं। जबकि प्रवक्ताओं की दौड़ में उत्तराखंड के अनिल बालोनी, सामंत ठाकरा, नलिन कोहली और श्रीकांत शर्मा शामिल हैं। राम माधव के साथ ही पार्टी में भेजे गए शिवप्रकाश को सह संगठन मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed