{"_id":"8851205a5900a00abd939d3c77e3bd9f","slug":"sexual-assault-case-lookout-notice-issued-against-narayan-sai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 08 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। रविवार को आसाराम के बेटे नारायण साईं, उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी भारती के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद नारायण साईं विदेश नहीं जा सकेंगे। जल्द ही नारायण साईं की गिरफ्तारी हो सकती है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ रेप का आरोप है। इसके अलावा एफआईआर में आसाराम की पत्नी, बेटी पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि नारायण साईं विदेश भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
रविवार को गुजरात की रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और नारायण साईं पर रेप करने का आरोप लगाया था। दोनों बहनों की शिकायत पर पुलिस ने आसाराम और उनके बेटे के खिलाफ सूरत में रेप का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
दोनों बहनों ने वर्ष 2002 से 2004 के बीच रेप करने का आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आसाराम ने उससे रेप किया था। सूरत पुलिस ने आसाराम के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला अब अहमदाबाद पुलिस के पास भेजा जाएगा।
नारायण साईं पर आरोप है कि उसने छोटी बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया था। सूरत पुलिस आयुक्त के मुताबिक जल्द ही नारायण साईं की गिरफ्तारी की जा सकती है।
आसाराम रेप के आरोप में पहले ही जोधपुर जेल में हैं। आसाराम की जमानत याचिका को राजस्थान हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया था। जिसके बाद आसाराम को 11 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
रेप के मामले में पहली बार आसाराम की पत्नी लक्ष्मी और बेटी भारती के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। दोनों पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।