फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sexploitation may get wider definition, recommendation of nalsa

महिलाओं को कामुक तरीके से दिखाया तो खैर नहीं!

Wed, 26 Aug 2015 01:28 PM IST
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Sexploitation may get wider definition, recommendation of nalsa

'यौन शोषण' या 'सेक्सप्लॉइटेशन' (Sexploitation) के दायरे में मडिया में महिलाओं को प्रदर्शित करने का तरीका भी शामिल किया जा सकता है। समाचार माध्यमों यानी इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट या वेबसाइट्स में महिलाओं को कामुक तरीके से दिखाया जाता है तो उसे यौन शोषण माना जाएगा।

विज्ञापन


नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (नालसा) ने सुप्रीम कोर्ट को एक रिपोर्ट दी है, जिसमें 'यौन शोषण' की परिभाषा में विस्तार करने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट बने 50 साल से भी ज्यादा हो गए, लेकिन ये कानून वेश्यावृत्ति के लिए महिलाओं का व्यापार रोकने में बुरी तरह विफल रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में मीडिया में महिलाओं को कामुक तरीके से प्रदर्शित करने को 'यौन शोषण' के दायरे में शामिल करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट नालसा की सिफारिशें मान लेता है तो मीडिया में महिलाओं के प्रदर्शन के तरीकों में आमूलचूल बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में प्रजावाला ने लगाई याचिका

Sexploitation may get wider definition, recommendation of nalsa

उल्लेखनीय है कि इम्‍मोरल ट्रै‌फिक (प्रिवेंशन) एक्ट 1956 में बनाया गया था, उस कानून के तहत 'वेश्यावृत्ति' को यौन शोषण के रूप में या किसी महिला (व्यक्ति) का व्यापारिक उद्देश्यों से या पैसे के लिए या किसी अन्य कारण से शोषण के रूप में परिभाषित किया गया था।

हालांकि इस कानून से बहुत फर्क नहीं पड़ा और महिलाओं की खरीद-फरोख्त जारी रही। गैर सरकारी संगठन प्रजावाला ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली और सर्वोच्‍च अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया।

सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के बाद नालसा ने व्यापक अध्ययन किया और एक रिर्पोट तैयार की, जिसमें यौन शोषण रोकने के लिए कई सलाहें और सिफारिशें की गईं थीं। रिपोर्ट में कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट संसद को कहे कि वह यौन शोषण को फिर से परिभा‌षित करे और 1956 के कानून में जो कमियां रह गई हैं उन्हें समाप्त किया जाए।

सिफारिशों से सरकार भी सहमत

Sexploitation may get wider definition, recommendation of nalsa

र‌िपोर्ट में कहा गया कि संसद जब तक कानून बनाए तब तक सुप्रीम कोर्ट यौन शोषण के दायरे को और अधिक विस्तृत करे।

ऐसे हालात जिसमें किसी का दुष्कर्म, दबाव में शोषण और मीडिया में कामुक तरीके से चित्रण आद‌ि हों, को यौन शोषण की परिभाषा में शामिल किया जाए।

नालसा की सिफारिशों से केंद्र भी सहमत दिख रहा है। अतिरिक्त महान्यायवादी नीरज किशन कौल ने सप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच, जिसमें एआर दवे, मदन लोकुर और कुरियन जोसेफ ने बताया कि केंद्र ने नालसा की सिफारिशें देखी हैं और अधिकांश से सहमत है। कौल ने बताया कि सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी नालसा की सिफारिशों पर 3 सितंबर पर का विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed