{"_id":"b09af810f2613e98bc0c57d18dd46a65","slug":"seven-killed-in-nagpur-due-to-click-selfie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी लेते हैं सेल्फी, तो जरूर पढ़िए ये खबर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आप भी लेते हैं सेल्फी, तो जरूर पढ़िए ये खबर
एजेंसी/नागपुर
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्फी का शौक युवाओं की जिंदगी पर भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के प्रयास में रविवार को दो भाइयों समेत सात युवकों की झील में डूबकर मौत हो गई। नागपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार कुही तालुका के मंगरूल झील में 10 युवा पिकनिक मनाने गए थे।
विज्ञापन
उनमें से सात युवक नौका में सवारी के दौरान नौका के एकतरफ जाकर सेल्फी लेने लगे। एकओर भार बढ़ने के कारण नौका पलट गई और वे झील में गिर गए। उनके तीन मित्रों ने शोर मचाया जिससे झील के पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उस वक्त क्षेत्र में रोशनी के अभाव में युवकों का पता नहीं चल पाया। अगली सुबह काफी प्रयास के बाद युवकों के शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 18 वर्षीय हर्षल अदमाने, उसके भाई 20 वर्षीय चेतन अदमाने, 18 वर्षीय गोवर्धन थोटे, 23 वर्षीय राहुल वलोडे, 24 वर्षीय राम शिवारकर, 27 वर्षीय मकसूद शेख और 21 वर्षीय अब्दुल सईद के रूप में हुई।