फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   serious alligation on sanjay dutt

जेल में शराब का मजा ले रहे हैं संजय दत्त!

Sat, 14 Dec 2013 08:23 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
serious alligation on sanjay dutt

भाजपा ने कहा है कि मुंबई विस्फोट से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिए गए अभिनेता संजय दत्त को जेल में शराब और बीयर परोसी जीती है।

विज्ञापन


राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावडे ने कानून और व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के दौरान यह आरोप लगाया। पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त इन दिनों पेरोल पर हैं।

तावडे ने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी अभिनेता की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने चर्चा के दौरान राज्य में बढ़ रहे बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर सरकार की जमकर खींचाई की।
विज्ञापन


सरकार सोमवार को चर्चा का जवाब देगी। तावडे ने कहा कि केवल अक्तूबर महीने में राज्य में बलात्कार की 216 घटनाएं घटी जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध 2011 के 1701 से बढ़कर 2012 में 1800 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरोल पर भी हुआ था विवाद
इससे पहले संजय दत्त को मिली एक महीने की पैरोल को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पत्नी और बेटी की खराब तबियत का हवाला देकर संजय दत्त ने पैरोल मांगी थी।

जबकि चिट्ठी से पहले संजय दत्त की पत्नी एक पार्टी में देखी गई थी। इस पूरे विवाद के बाद इस मामले की जांच के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed