फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   semi high speed train

160 की गति से नहीं चलेगी सेमी हाईस्पीड ट्रेन

Fri, 21 Nov 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 21 Nov 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
semi high speed train

सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान’ का नंबर और टाइम टेबिल तय कर दिया गया है, लेकिन चलने की तारीख अभी तय होने बाकी है। रेलवे ने दावा किया था कि गतिमान 90 मिनट में नई दिल्ली से आगरा कैंट पहुंच जाएगी। दो ट्रायलों के बाद स्पीड और ट्रैक की परख के बाद इसका समय बढ़ाकर 105 मिनट कर दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली, इलाहाबाद के अधिकारियों को ट्रेन को 90 मिनट में आगरा लाना मुश्किल लग रहा है। कई जगहों पर स्पीड कम करनी ही पड़ेगी। घोषित 160 की जगह ट्रेन 120-130 किमी प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से नहीं चलाई जा सकेगी। तीन जुलाई के ट्रायल में ट्रेन नई दिल्ली से आगरा कैंट 102 मिनट और 11 सितंबर के दूसरे ट्रायल में 103 मिनट में आई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने 105 मिनट निर्धारित किया है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि गतिमान के संचालन की तिथि फाइनल तो कर ली गई है। मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का अनुमोदन मिलते ही ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। ट्रेन का नंबर 12050/12049 है। ट्रेन नई दिल्ली से सुबह आठ बजे चलकर 9.45 बजे आगरा कैंट आएगी। यहां से शाम साढ़े पांच बजे चलकर 7.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच तैयार, दरवाजे ऑटोमेटिक
अब तक कोच न होने से भी ट्रेन नहीं चल पा रही थी। अब कपूरथला फैक्ट्री से सभी कोच बनकर दिल्ली आ चुके हैं। इनमें इंफोरमेशन डिसप्ले लगाया गया है। दरवाजे मेट्रो ट्रेन जैसे बनाए हैं। ये ऑटोमेटिक हैं, जो स्टेशन आते ही स्वयं खुलेंगे और ट्रेन चलने पर बंद हो जाएंगे।


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंदर ढिल्लन का कहना है कि ट्रेन का टाइम टेबिल घोषित कर दिया है। 105 मिनट में नई दिल्ली से आगरा आएगी। संचालन की तारीख पर विचार हो रहा है। जल्द ही इसका संचालन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed