फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Selfie in meeting, DM suspends BDO in Baranbanki.

यूपी: सेल्फी लेना पड़ा महंगा, डीएम ने BDO को हटाया

Tue, 10 Nov 2015 04:41 AM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 04:41 AM IST
विज्ञापन
Selfie in meeting, DM suspends BDO in Baranbanki.

बाराबंकी में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम सवाल पूछ रहे थे पर सेल्फी लेने में मगन बीडीओ ने न हाकिम का सवाल सुना और न जवाब दिया।

विज्ञापन


इस नाफरमानी से नाराज कलेक्टर ने मीटिंग में ही बीडीओ को हटाने का एलान कर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।

अफसरों व कर्मचारियों में यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए डीएम ने सोमवार को बैठक बुलाई थी।

व्हाट्स एप चला रहे थे बीडीओ सूरतगंज

Selfie in meeting, DM suspends BDO in Baranbanki.

इस बैठक के दौरान सूरतगंज ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह डीएम के निर्देशों को सुनने की जगह मोबाइल पर व्हाट्स एप चलाने में मशगूल रहे। डीएम ने जो जानकारी मांगी वह भी बीडीओ नहीं दे पाए।

मीटिंग में जिस समय जिलाधिकारी आवश्यक निर्देश दे रहे थे, उस समय बीडीओ साहब मोबाइल पर सेल्फी ले रहे थे।

यह देखकर जिलाधिकारी के सब्र का पैमाना छलक गया और उन्होंने तत्काल बीडीओ सूरतगंज को पद से हटा जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। सुशांत सिंह को सूरतगंज ब्लॉक का नया बीडीओ बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed