फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Selena Gomez deleted controversial mosque photo

बुर्का पहन मस्जिद में टांग दिखाते हुए खिंचाई तस्वीर

Sat, 03 Jan 2015 03:30 PM IST
Updated Sat, 03 Jan 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Selena Gomez deleted controversial mosque photo

अबु धाबी स्थित शेख जयेद ग्रांड मस्जिद में पॉप स्टार सेलेना गोमेज ने ड्रेस उठाकर टांगें दिखाते हुए फोटो खिंचवाई और फिर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। यह फोटो शेयर होने के बाद ही तेजी से वायरल हो गई है और अब सेलेना गोमेज विवादों में फंस गई हैं।

विज्ञापन


यूं तो सेलेना मस्जिद में बुर्का पहनी हुई थीं, लेकिन जब बात फोटो खिंचवाने की आई तो उन्होंने कैमरे के सामने अपनी एक टांग बाहर निकाल दी। हालांकि, जब लोगों ने इस तस्वीर को लेकर नाराजगी जताई तो सेलेना ने इसे इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि मस्जिद के नियम के अनुसार वहां शरीर पूरी तरह से ढका हुआ होना चाहिए। साथ ही मस्जिद में छोटे कपड़े पहनना, हाथ पकड़ना, चूमना या किसी अन्य प्रकार की अश्लील हरकत करना सख्त मना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है ऐसा

Selena Gomez deleted controversial mosque photo

मस्जिद में बहुत तेज हंसना भी सख्त मना है, जबकि एक अन्य तस्वीर में सेलेना साथी सेलेब्रिटी दोस्त केंडल जेनर (Kendall Jenner), गिगि हैडिड (Gigi Hadid), कोडी सिंप्सन (Cody Simpson) और शाय मिकेल (Shay Mitchell) के साथ जोर-जोर से हंसती नजर आ रही है।

तस्वीरें पोस्ट होने के बाद ही लोगों की तरफ से इन तस्वीरों की आलोचना शुरू हो गई। इतना ही नहीं, सेलेना की इस हरकत से उनके चाहने वालों ने (फैन्स) भी नाराजगी जाहिर की, जिसके चलते सेलेना गोमेज को इंस्टाग्राम से अपनी ये तस्वीरें डिलीट करनी पड़ीं।

यह पहली बार नहीं है जब ग्रैंड मस्जिद में किसी सेलिब्रिटी की वजह से कोई विवाद पनपा है। इससे पहले रिहाना ने भी मस्जिद में खड़े होकर पोज दिया था, जिसके बाद भी खूब हंगामा हुआ था। उस समय मस्जिद की ओर से यह बयान आया था कि रिहाना ने बिना इजाजत के ये फोटोशूट करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed