फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   security agency didn't get any clue about isis in kashmir.

कश्मीर में नहीं है ISIS की मौजूदगी

Sat, 08 Nov 2014 08:22 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
security agency didn't get any clue about isis in kashmir.

पश्चिम एशिया में अपनी सरकार चला रहे अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएस की जम्मू-कश्मीर में कोई पैठ नहीं है। पिछले दिनों घाटी के कुछ नौजवानों के आईएस का झंडा लहराने की घटनाओं का मकसद वहां तैनात सेना और सुरक्षा एजेंसियों को उकसाना और परेशान करना था। एजेंसियों ने घाटी में झंडा लहराने वाले 14 लड़कों से गहन पूछताछ की है।

विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक इन किशोरों ने भारत विरोधी तत्वों के बहकावे में ऐसा किया। पूछताछ में इन लड़कों ने बताया कि उनका इराक जाकर आईएस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी आईबी के उच्चपदस्थ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि इन लड़कों ने इंटरनेट से आईएस के झंडे की डिजाइन डाउनलोड कर उसे झंडे का शक्ल दिया। फिर मौका पड़ने पर उसे दूर से सुरक्षा बलों को दिखाया करते थे। यह घटना उस समय हुई जब आईएस इराक और सीरिया पर हमले कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

झंडे लहराने की घटना से एजेंसियां हरकत में

security agency didn't get any clue about isis in kashmir.

सूत्रों के मुताबिक अखबारों में झंडे लहराने की घटना से एजेंसियां हरकत में आ गईं। एक बड़े तबके को लगने लगा था कि आईएस भारत में अपना मुहीम कश्मीर से शुरू कर चुका है। लेकिन पिछले दो महीने की गहन जांच के बाद यह साफ हो गया कि उस आतंकी संगठन ने अब तक अपनी पैठ घाटी में नहीं बनाई है।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि आईएस की अल-अहबा जैसी इंटरनेट साइट से सुन्नी मुसलमानों से उनकी करतूतों में शामिल होने की अपील चिंताजनक है। एजेंसियां इसके प्रति पूरी तरह सतर्क हैं।

गौरतलब है कि हैदराबाद, महाराष्ट्र और कर्नाटक के करीब बीस लड़के इंटरनेट से ही प्रभावित होकर आईएस की तरफ आकर्षित हुए थे। अधिकारी के मुताबिक हाल ही में हैदराबाद के चार लड़कों की काउंसलिंग कर उन्हें जाने से रोका गया है। इसमें उनके परिवार का काफी अहम रोल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed