{"_id":"79c452dda037b7c8a07cbc9fe7b51879","slug":"sdm-reports-the-death-of-sunanda-open-secret","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की रिपोर्ट से खुलेगा सुनंदा की मौत का राज?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एसडीएम की रिपोर्ट से खुलेगा सुनंदा की मौत का राज?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का रहस्य अभी
विज्ञापन
बरकरार है। सोमवार शाम को एम्स के डॉक्टरों ने एसडीएम को उसकी पोस्टमार्टम
रिपोर्ट जरूर सौंप दी।
केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का रहस्य अभी बरकरार है। सोमवार शाम को एम्स के डॉक्टरों ने एसडीएम को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट जरूर सौंप दी। लेकिन हाईप्रोफाइल मामला होने की वजह से एसडीएम व पुलिस अधिकारी मामले पर अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हुए।
एसडीएम का कहना था कि वह बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद वह मंगलवार अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपेंगे। पुलिस ने सोमवार को सुनंदा के ट्वीटर अकाउंट और उनके पोस्ट की भी जांच की।
सूत्रों की मानें तो सोमवार दिन भर एसडीएम होटल लीला प्लेस में मिली सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटे रहे। माना जा रहा है कि कई घंटे की सीसीटीवी फुटेज से एसडीएम और पुलिस ने कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं।
एसडीएम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद व्यस्तता के कारण रिपोर्ट उसे न देख पाने का जिक्र किया। सूत्रों की मानें तो किसी दवा के ओवर डोज की वजह से सुनंदा की मौत हुई। अब सवाल यह उठता है कि सुनंदा ने यह दवा जान बूझकर ली या उसने गलती से यह दवा ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात साफ होगी।
सारे तथ्य के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।