{"_id":"befa71fa-bca7-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"scientists-unveils-first-made-in-india-rotavirus-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी रोटावायरस की वैक्सीन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिर्फ 50 रुपये में मिलेगी रोटावायरस की वैक्सीन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 14 May 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोटावायरस से होने वाली डायरिया की गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए जल्द ही सस्ती वैक्सीन मुहैया होगी।
विज्ञापन
स्वदेश में विकसित इस वैक्सीन की एक डोज की कीमत करीब 50 रुपये ही होगी।
जबकि फिलहाल इस्तेमाल की जा रही वैक्सीन के लिए 800 से 900 रुपये तक चुकाने पड़ते हैं।
रोटावायरस डायरिया के चलते देश में हर साल एक लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो जाती है। वैज्ञानिकों ने 28 साल के लंबे प्रयासों के बाद इस वैक्सीन को तैयार करने में कामयाबी हासिल की है।
वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के नतीजे पेश करते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि यदि वैक्सीन एक साल तक के बच्चों को दी जाती है तो यह बीमारी को रोकने में 56 फीसदी तक कारगर है।
विज्ञापन
एम्स में बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सचिव रहे एमके भान ने कहा है कि वैक्सीन काफी असरदार है। हालांकि उन्होंने बताया कि वैक्सीन का व्यावसायिक उत्पादन शुरू होने में अभी कुछ वक्त लगेगा क्योंकि वैक्सीन को अभी ड्रग कंट्रोलर जनरल से हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन
इस वैक्सीन के विकास और क्लीनिकल ट्रायल से जुड़ी कंपनी भारत बायोटेक ने इसकी एक डोज की कीमत एक डॉलर (करीब 54.7 रुपये) रखने का ऐलान किया है।