फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   School Director looted by armed miscreants.

यूपी: स्कूल संचालक से बदमाशों ने की लूट

Sun, 11 Jan 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 11 Jan 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
School Director looted by armed miscreants.

मथुरा के गोवर्धन में कुछ बदमाशों ने एक स्कूल संचालक को परिवार समेत बंधक बना लिया और उनके साथ लूटपाट की गई।

विज्ञापन


मामला उस समय का है जब कोटा राजस्थान के स्कूल संचालक आनंद राठी अपनी पत्नी अंकिता राठी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मथुरा घूमने के लिए पहुंचे थे। जहां मथुरा रोड पर सफारी गाड़ी में सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने स्कूल संचालक परिवार को बंधक बना लिया और उनकी इनोवा गाड़ी को भी लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने पीड़ित परिवार को कई घंटे बंधक बनाकर घुमाते रहे।
विज्ञापन


बाद में बदमाशों ने दंपत्ति और उनके ड्राइवर को छाता रोड पर उतार कर फरार हो गए। हालांकि इस दौरान बदमाशों ने आनंद राठी की पत्नी के पहने हुए गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed