{"_id":"e6424c9b2446f49e6077799d0a528eb8","slug":"scholarship-in-memory-of-atul-maheshwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी की स्मृति में 225 स्कॉलरशिप","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अतुल माहेश्वरी की स्मृति में 225 स्कॉलरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jun 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी की स्मृति में अमर उजाला फाउंडेशन इस साल से विद्यार्थियों के लिए वार्षिक स्कॉलरशिप शुरू कर रहा है। इसके तहत इस साल 225 विद्यार्थियों को 15 लाख रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रादेशिक माध्यमिक शिक्षा बोर्डों और सरकारी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए होने वाली लिखित परीक्षा में वे विद्यार्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने अपनी पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक हासिल किए हैं और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है।
विज्ञापन
नौवीं और 11वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी अधिकतम दो वर्ष के लिए और 10वीं तथा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र एक-एक वर्ष के लिए स्कॉलरशिप पा सकेंगे। स्नातक कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र अधिकतम तीन वर्ष के लिए स्कॉलरशिप का लाभ ले सकेंगे।
सीबीएसई और आईएससी व आईसीएसई से पढ़ने वाले तथा सेमेस्टर आधारित तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थी इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे। आवेदन के लिए भरे जाने वाले पंजीकरण फार्म और परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।