फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Scared of the survey BJP launched Save Modi campaign

सर्वेक्षणों से डरी BJP ने शुरू किया मोदी बचाओ अभियान

Fri, 06 Feb 2015 10:54 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
Scared of the survey BJP launched Save Modi campaign

पीएम मोदी को दिल्ली के चुनावी परिणाम से अलग रखने और नेताओं के विरोधाभासी बयानों ने साफ कर दिया है कि राजधानी के चुनाव भाजपा के लिए बेहद चुनौती वाले हैं। पार्टी ने बेशक चुनावी सर्वेक्षणों को खारिज किया है। लेकिन खुद भाजपा आलाकमान आशंकित है।

विज्ञापन


शायद यही वजह है कि भाजपा आलाकमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के सियासी खरोंच से बचाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस प्रयास के तहत शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के बाद खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव केंद्र के मोदी सरकार पर जनमत संग्रह नहीं हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं के सुर में सुर मिलाते हुए विजय कुमार मल्होत्रा ने भी कहा है कि दिल्ली का चुनाव सुशासन और विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। वहीं दिल्ली के परिणाम से मोदी के चेहरे को बाहर करने के प्रयास को आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की हार करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेदी को बनाया जा रहा है बलि का बकरा

Scared of the survey BJP launched Save Modi campaign

अमर उजाला से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि ऐसा कहके भाजपा ने चुनावी हार स्वीकार कर ली है। अब भाजपा अपनी हार का ठीकरा बेदी के सिर फोड़ेगी। उन्हें बलि का बकरा बनाने के लिए भाजपा ने चेहरा बनाया है।

बताया जा रहा है कि सर्वे रूझानों से दो-चार हो रहे भाजपा आलाकमान को अपने बड़े नेताओं की बयानबाजी और बगावती तेवरों ने भी चिंता बढ़ा दी है। केजरीवाल की रणनीति की काट के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को रात के तीन-चार बजे तक अपने रणनीतिकारों के साथ बैठक करनी पड़ रही है।

बुधवार को पीएम मोदी ने दिल्ली की सियासी हवा को समझने का दावा करते हुए बेशक सर्वे रिपोर्टों को खारिज किया था। मगर सूत्रों की मानें तो जमीनी हालातों को देखकर आलाकमान के छक्के छूटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed