फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC seek report on cleanliness around Kalka Ji temple

मंदिर में मन की शुद्धि ही नहीं सफाई भी जरूरी: SC

Fri, 18 Sep 2015 08:58 AM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
SC seek report on cleanliness around Kalka Ji temple

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मंदिर में न सिर्फ मन की शुद्धि जरुरी है बल्कि मंदिर व उसकेआसपास साफ-सफाई भी उतना ही आवश्यक है। शीर्ष अदालत ने मंदिर और उसके आसपास गंदगी होने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब उसे जानकारी दी गई कि दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर व उसके इर्द-गिर्द साफ-सफाई नहीं है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति प्रफुल्ल सी पंत की पीठ ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम(एसडीएमसी) को कालकाजी मंदिर के आसपास साफ-सफाई को लेकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


पीठ ने एसडीएमसी के आयुक्त को अपने अधिकारियों के साथ कालकाजी मंदिर और उसके इर्द-गिर्द साफ सफाई का जायजा लेने के लिए कहा है। आयुक्त को 10 दिनों के भीतर अदालत में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में कालकाजी मंदिर के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान कालकाजी मंदिर में सफाई का मुद्दा उठा। पीठ को जानकारी दी गई कि मंदिर में आसपास साफ-सफाई नहीं है और वहां गंदगी फैली रहती है। जिस पर अदालत ने नाराजगी जताई।

साफ सफाई पर कोर्ट ला रही कानून

SC seek report on cleanliness around Kalka Ji temple

इसी बीच पीठ को जानकारी दी गई कि कालकाजी मंदिर के प्रबंधन को लेकर सरकार कानून लाने जा रही है। फिलहाल इसकी प्रक्रिया जारी है। इस पर पीठ ने कहा कि चूंकि कानून अभी बना नहीं है इसलिए फिलहाल हम इस पर टिप्पणी कर सकते हैं।

पीठ ने कहा कि मंदिर के मालिकाना हक के मसले पर हम किसी सरकारी एजेंसी को शामिल नहीं करना चाहते। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने कहा कि इस मसले पर हम अपने स्तर पर कमेटी बनाएंगे।

कमेटी में कौन-कौन से लोग होंगे, इस पर बाद में चर्चा होगी। अगली सुनवाई में इन बातों पर चर्चा होगी। न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता कालकाजी मंदिर की साफ-सफाई है।

सुनवाई के दौरान मंदिर के आसपास स्थित दुकानदारों ने पीठ को बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंदिर प्रबंधन की ओर से उनकी दुकानों के आगे बेरिकेडिंग कर दी गई है। लेकिन पीठ ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। वहीं वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने भी अदालत को बताया कि मंदिर के आसपास साफ-सफाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed