फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   SC orders setting up of medical board to examine Asaram Bapu

आसाराम की मुसीबत जारी, SC ने खारिज की जमानत याचिका

Tue, 19 Aug 2014 01:16 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
SC orders setting up of medical board to examine Asaram Bapu

मंगलवार को गुजरात रेप केस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


बीमारी के आधार पर बनाई गई इस जमानत याचिका की सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को एक मेडिकल बोर्ड बनाने को निर्देश दिए हैं। यह मेडिकल बोर्ड आसाराम की बीमारी के विषय में जांच-पड़ताल करेंगा।

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि इस विषय में सभी तरह की जांच करके 23 सितंबर को एक रिपोर्ट पेश की जाए।

अस्पताल में हुए थे भरती

SC orders setting up of medical board to examine Asaram Bapu

जोधपुर जेल में बंद आसाराम कुछ समय पहले अपने खराब स्वास्थ के चलते अस्पताल में भरती हुए थे।

आसाराम, 72, इस समय 16 साल की एक लड़की से यौश शोषण के मामले में जेल में बंद हैं। पीड़िता ने 20 अगस्त 2013 को आसाराम के खिलाफ जोधपुर में यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।

सुप्रीम कोर्ट के जमानत याचिका खारिज करने के बाद आसाराम को जेल में ही रहना होगा। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक जब तक मेडिकल बोर्ड इस विषय में कोई रिपोर्ट पेश नहीं कर देता तब तक जमानत की कोई कार्यवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में होगा इलाज

SC orders setting up of medical board to examine Asaram Bapu

इसके अलावा आसाराम का इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा और आसाराम ने भी इलाज करवाने पर सहमति जता दी है। आसाराम जब से जेल में भर्ती हुए हैं, तभी से ही त्रिनाड़ी शूल बीमारी से पीडि़त हैं।

इस बीमारी के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आती है। चिकित्सकों ने इसके इलाज के लिए आसाराम को गामा नाइफ सर्जरी की सलाह दी है। यह सर्जरी दिल्ली के एम्स में होगी। पहले सर्जरी के लिए आनाकानी कर रहे आसाराम भी सर्जरी के लिए मान गए हैं।

विज्ञापन

सर्जरी की सलाह

SC orders setting up of medical board to examine Asaram Bapu

आसाराम नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अभी जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद हैं।

उन्हें जांच के लिए एक दिन पूर्व सोमवार को कारागार से मथुरादार अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने चिकित्सकों से कहा था कि उन्हें त्रिनाड़ी शूल बीमारे के कारण नींद नहीं आ रही है और यदि आती भी है, तो शीघ्र टूट जाती है। उनका कहना था कि वे पर्याप्त और लम्बी नींद नहीं ले पा रहे।

आसाराम ने न्यूरो सर्जन डॉ. सुनील गर्ग को बताया कि आसाराम को गामा नाइफ सर्जरी की सलाह दी। आसाराम को दिल्ली रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed